January 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

अनाधिकृत रूप से घर में घुसे अधेड़ को पुलिस ने दबोचा

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 27 मई। स्थानीय पुलिस ने 54 वर्षीय फिरकू यादव को गिरफ्तार किया है। तीन दिन से उसकी तलाश चल रही थी। परसाभाठा की एक महिला ने उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान आरोपी को दबोच लिया गया।

सब इंस्पेक्टर सुखलाल सिदार ने बताया कि परसाभाठा मोहल्ले में एक स्थान पर यह घटना तीन दिन पहले हुई थी। यहां पर फिरकू ने रात्रि में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वह अनाधिकृत रूप से यहां पर आ घुसा था। उसके इरादे को भांपकर महिला ने हंगामा मचाया। इस पर परिजन और आसपास के लोग हरकत में आये। अनहोनी से डरकर आरोपी भाग खड़ा हुआ लेकिन उसे पहचान लिया गया। फौरन इस बारे में स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया जिसने आईपीसी की धारा 458 के अंतर्गत गैर जमानती मामला दर्ज किया। बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तलाश आसपास में की जा रही थी। एक सूचना पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a