March 17, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

“यूनियन नेता बी. राजा राव का असली चेहरा बेनकाब: मज़दूरों की आड़ में दादागिरी, अब यौन उत्पीड़न का आरोपी!”केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दीमावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान में नवीन बैच के लिए पंजीयन प्रारंभपीएम आवास पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथिरायपुर मेयर इन काउंसिल की घोषणारायपुर के आईटीबीपी कैंप में सिपाही ने एएसआई को मारी गोली, मौतएडवांस में अटेंडेंट लगाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई खुद की नाकामी छुपाने में जुटा प्रशासनसड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायलरायसीना डायलॉग का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिलपुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

ईश्वरी बाई ने गोबर बेचकर खरीदे सोने के गहने

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गोबर बेचकर कमाए 71 हजार रूपए

कोरबा 01 जून। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकरात्मक बदलाव ला रही है। जिससे वह आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में अपनी महती भूमिका निभा रहीं हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम बुंदेली निवासी ईश्वरी बाई ने गोबर बेचकर 71 हजार रूपए कमाए हैं, जिससे उन्होंने सोने के गहने एवं भैंस खरीदकर अपना दुग्ध व्यवसाय में विस्तार किया है।

ईश्वरी बाई ने बताया कि उन्होंने पहले कभी सोचा ही नहीं था कि गोबर से कभी सोना खरीदा जा सकता है। वह पिछले 8 वर्षों से पशुपालन कर रहीं हैं। पहले वह गोबर को कचरे के रूप में फेंक देती थी। लेकिन गोधन न्याय योजना के तहत उन्होंने बुंदेली गौठान में अब तक 358 किलो गोबर बेचकर 71 हजार 600 रूपए का लाभ कमाया है। गोबर से अर्जित पैसे से उन्होंने 40 हजार रूपए की सोने की माला खरीदी है। इसके साथ ही उन्होंने 30 हजार रूपए की दुधारू भैंस खरीदी है, जिससे उनका व्यवसाय विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना अत्यंत लाभकारी योजना है, इससे जहां ग्रामीण गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गौठानों में गांव में ही महिलाओं को खाद उत्पादन, सब्जी उत्पादन, केंचुआ उत्पादन, मुर्गी पालन आदि गतिविधियों के संचालन से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका संवर्धन के साथ ही आर्थिक विकास भी हो रहा है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a