March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

एस ई सी एल एटक के नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 15 जून। संगठन को मजबूत करते हुए ठेका कर्मी और भू-विस्थापित के बीच आपसी तालमेल बैठाकर काम करना होगा। एसईसीएल में एटक के प्रति कर्मियों का भरोसा बढ़ा है। संगठन के प्रति इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है। एटक मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ता रहा है। आगे भी मजदूरों के लिए संगठन संघर्ष करता रहेगा।

उक्त कथन एसकेएमएस एटक द्वारा कुसमुण्डा क्षेत्र में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में एटक के केंद्रीय महामंत्री हरिद्वार सिंह ने कही। सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, केंद्रीय उप महामंत्री रामायण कुलदीप, गेवरा क्षेत्र से एलपी अघरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष, दीपक उपाध्याय क्षेत्रीय सचिव, दीपका क्षेत्र से संजीव शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष, सीके सिन्हा क्षेत्रीय सचिव भटगांव, मनोज पाण्डेय क्षेत्रीय सचिव, अखलाक खान क्षेत्रीय अध्यक्ष व रायगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष जनक पाटिल मौजूद रहे। सम्मेलन में सर्वसम्मति से वीरेन्द्र कुमार टंडन क्षेत्रीय अध्यक्ष, अजीत कुमार सिंह क्षेत्रीय सचिव के पद पर चुने गए। वहीं नरेश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष कुसमुण्डा क्षेत्र चुना गया। 150 सदस्योंं ने सर्व-सम्मति से नई कमेटी का स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाई की ओर ले जाने का संकल्प लिया।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a