March 17, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

“यूनियन नेता बी. राजा राव का असली चेहरा बेनकाब: मज़दूरों की आड़ में दादागिरी, अब यौन उत्पीड़न का आरोपी!”केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दीमावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान में नवीन बैच के लिए पंजीयन प्रारंभपीएम आवास पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथिरायपुर मेयर इन काउंसिल की घोषणारायपुर के आईटीबीपी कैंप में सिपाही ने एएसआई को मारी गोली, मौतएडवांस में अटेंडेंट लगाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई खुद की नाकामी छुपाने में जुटा प्रशासनसड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायलरायसीना डायलॉग का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिलपुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

कन्नौजिया कलार समाज ने स्व.रामनाथ पाराशर, स्व.गीता देवी कौशिक को दी श्रद्धांजलि

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रामनाथ पाराशर के नेतृत्व में कलार समाज को मिली एक नई दिशा: महेंद्र कश्यप
समाज हित में किए उल्लेखनीय कार्यों को बताया अतुल्य

कोरबा 13 जून। प्रगतिशील जायसवाल कन्नौजिया कलार समाज द्वारा सामुदायिक भवन दीपका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। जिसमें कार्यकारिणी सहित उपस्थित सामाजिक सदस्यों द्वारा स्थायी समिति के अध्यक्ष कोरबा निवासी स्वण् रामनाथ पाराशर एवं स्व. गीता देवी कौशिक, नवागाँव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पुण्य स्मरण में 2 मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।

ततपश्चात् कार्यकारिणी के सचिव महेंद्र कश्यप ने स्व.रामनाथ पाराशर के सामाजिक योगदान पर चर्चा करते हुए बताया कि ज़ब कभी उन्हें अवसर मिलता था, वे समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। समाज के उत्थान में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके नेतृत्व में समाज को एक नई दिशा मिली है। वे सदा स्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर स्थाई समिति के वरिष्ठ सदस्य दुर्गा प्रसाद महतो ने उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष कामता प्रसाद जायसवाल ने भी उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित किया।

श्रद्धांजलि सभा में दीपका निवासी व समाज के पूर्व अध्यक्ष यूप नारायण जायसवाल, पंचराम जायसवाल, शिव जायसवाल, कोरबा से संतोष जायसवाल सहित समाज के प्रतिष्ठित सदस्य, कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामता जायसवाल ने की।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a