March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

कलेक्टर ने बेसबॉल खिलाड़ी सुश्री नेहा जायसवाल का किया उत्साहवर्धन

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नेहा ने कलेक्टर श्री झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

कोरबा 14 जून। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया द्वारा हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिले की खिलाड़ी सुश्री नेहा जायसवाल का सम्मान किया। कलेक्टर श्री झा ने नेहा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर खेल प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सुश्री नेहा ने भी जिला प्रशासन से मिले के सहयोग के लिए कलेक्टर श्री झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि कटघोरा के मोहलाइन भांठा की रहने वाली 25 वर्षीय बेसबॉल खिलाड़ी नेहा जायसवाल रावतपुरा सरकार कॉलेज रायपुर में बीपीएड की पढ़ाई की है। उसके अच्छे प्रदर्शन से उसका चयन छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ में किया गया। तत्पश्चात वह बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया टीम की सदस्य बनी एवं हांगकांग में बेसबॉल फेडरेशन एशिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई। बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया की ओर से चीन के हांगकांग में प्रतियोगिता विगत माह 21 मई से 2 जून तक खेला गया। हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने जाने से पहले नेहा कलेक्टर श्री झा से मिली थी। जिला प्रशासन द्वारा नेहा को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। नेहा ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की है। कलेक्टर श्री झा ने नेहा को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a