March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

कुदमुरा के जिल्गा पहुंचा 41 हाथियों का दल

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 06 जून। कोरबा एवं पसरखेत रेंज में काफी दिनों तक डेरा डालने के बाद 41 हाथियों का दल आगे बढ़कर कुदमुरा परिक्षेत्र में प्रवेश कर गया है। हाथियों के इस दल को आज सुबह जिल्गा जंगल के कक्ष क्रमांक 1124 में विचरण करते देखा गया।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। हाथियों का यह दल रविवार की रात को पसरखेत रेंज के कोल्गा बीट में पहुंच गया था। 48 घंटे तक यहां के जंगलों में घूमने के बाद बीती रात आगे बढ़ा और कुदमुरा रेंज की सीमा में प्रवेश करने के बाद जिल्गा.बरपाली पहुंच गए। यहां पहुंचने से पहले हाथियों ने कोल्गा में कुछ किसानों की धान की रबी फसल को रौंद दिया। इतना ही नहीं बरपाली में वन विभाग द्वारा लगाए गए प्लांटेशन एरिया में उत्पात मचाते हुए वहां लगे पौधों तथा फेंसिंग तार व खंभों को तोड़ दिया। हाथियों के कुदमुरा क्षेत्र में जाने से पसरखेत रेंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है लेकिन कुदमुरा के स्टाफ का सरदर्द बढ़ गया है। उनके समक्ष हाथियों को क्षेत्र में बड़ा नुकसान करने से रोकने की चुनौती साबित है। वन विभाग के

अधिकारियों के मुताबिक हाथियों का यह दल अभी जिल्गा के कक्ष क्रमांक 1124 में विचरण कर रहा है लेकिन शाम के बाद मूव्हमेंट होने की संभावना है और दल के कटकोना, बैगामार, कुदमुरा, बासीन क्षेत्र में जाने की संभावना है। इसे देखते हुए संबंधित स्टाफ द्वारा ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a