February 12, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

नगर सरकार के लिए वोटर्स ने फैसला ईवीएम में किया कैद, 15 फ़रवरी का इंतजारकलेक्टर और SP ने किया अपने मताधिकार का उपयोगप्रत्याशियों के चुनावी खर्च का द्वितीय व्यय लेखा परीक्षण संपन्नलीजेंड 90 लीग: गप्टिल की आंधी में उड़ा बिग बॉयस का खेमा, 49 गेंदों में जड़ दिए 160 रन31 पेटी एमपी मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्तआयुष्मान योजना से बाहर हुए 15 अस्पताल, कई सस्पेंडमतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए दल, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएंएजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए बुलाया‘परीक्षा पे चर्चा’ युवाओं-अभिभावकों को संबल देने वाली पहल : विष्णु देव साय
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

कुसमुंडा खदान में चोरों का आतंक: त्रिपुरा रायफल्स के जवान पर किया हमला, सुरक्षाकर्मी के सिर और हाथ में गंभीर चोट

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 04 जून। कोरबा जिले में एसईसीएल के खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी पर शनिवार रात चोरों ने हमला कर दिया। चोरों द्वारा की गई मारपीट में त्रिपुरा रायफल्स का एक जवान घायल हो गया है। कुसमुंडा खदान में हुए इस हमले में जवान के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कुसमुंडा थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा खदान में शनिवार रात त्रिपुरा रायफल्स के जवान सुरक्षा में लगे हुए थे। इसी दौरान खदान में चोरी करने के लिए कुछ चोर घुसे। उन्होंने अचानक सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में जवान उमाशंकर के हाथ और सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीडि़त जवान ने मामले की शिकायत कुसमुंडा पुलिस से की है। घटना से सुरक्षाकर्मियों के साथ ही विभाग के कर्मचारियों में भी डर का माहौल है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a