February 7, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

जहर देकर बेजुबानों की हत्या! चंद्रा स्क्वायर मोवा क्षेत्र में दो डॉग्स को जहर देकर मारने की खबर… कड़ी कार्रवाई की उठी मांगबिलाईगढ़ में नामांकन रद्द कराने को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्जढीठ हो गए हैं हाथी: सायरन हो रहा बेअसर, केंदई रेंज में तोड़े घरमुख्यमंत्री से नवनियुक्त DGP ने की मुलाकातवार्ड 26 में बाहरी प्रत्याशी के समर्थन में दुर्गा पूजा समिति का आड़ – चुनावी मर्यादा तार-तारनौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी5 महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पणनक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेसर आईईडी विस्फोट में श्रमिक घायलसीमांकन के बाद नकटा तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर की गई कार्यवाहीमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

केंदई वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग पर, आधा घंटा बाधित रहा यातायात

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 07 मई। कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के परला गांव से लगे कटघोरा.अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हाथियों के झुंड को सड़क पार करते देखा गया। इस दौरान मार्ग के दोनों छोर में आवागमन आधे घंटे तक बाधित रहा। 33 की संख्या में हाथियों के निकटवर्ती जंगल में डेरा डालने से ग्रामीणों भय बना हुआ है।

हाथियों की चहलकदमी रहवासी क्षेत्र में ऐसे समय में बढ़ी है जब तेंदू पत्ता संग्रहण शुरू होने वाली है। दल में हाथियों के छह छोटे बच्चे भी शामिल हैं। वन विभाग ने निकटवर्ती गांव के ग्रामीणों को सतर्क किया है कि वे जंगल की ओर न जाएं। ग्रीष्म असर बढऩे से जंगल में वन्य जीवों के लिए जल संकट बढऩे लगा है। चारा और पानी की तालाश में हाथी रहवासी क्षेत्र की ओर आने लगे हैं। बताना होगा पसान और केंदई वन परिक्षेत्र अन्य क्षेत्रों की तुलना में हाथियों के लिए अनुकूल है। यही वजह है कि हाथियों का विचरण इस क्षेत्र में लगातार बना हुआ है। विभाग में अमलों की कमी बनी हुई है। इस वजह से हाथियों के गतिविधियों के बारे में आम लोगों को सही समय पर जानकारी नहीं मिलती। तेंदूपत्ता संग्रहण आठ माई से शुरू होने वाली हैं।

वन विभाग ने पहले ही घोषणा कर दिया है कि हाथियों के दल के आते ही संग्रहण कार्य बंद कर दिया जाएगा। बताना होगा कि जिस तादाद में हाथियों की संख्या वन क्षेत्र में बढ़ रही है उसकी तुलना में सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। रहवासी क्षेत्र में मकान तोडऩे और फसल नुकसान की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a