May 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

महिला से सामूहिक दुष्कर्म : तीन सगे भाइयों समेत चार गिरफ्तार, ट्रक में बैठकर भागने की फ़िराक़ में थे आरोपीयुक्तियुक्तकरण से न तो स्कूल बंद होंगे और न ही पद समाप्त होंगे,4 हजार स्कूल बंद होने की बात पूरी तरह भ्रामक,अबूझमाड़ में नक्सलियों का बड़ा एनकाउंटर, माओवादी सचिव समेत 27 ढेर, हथियार जब्त, एक जवान शहीद – ऑपरेशन जारीCG ट्रांसफर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ सचिवालय के अधिकारियों के तबादले,देखें पूरी सूचीCG:–गुरुजी के नेटवर्क मार्केटिंग के बाद बीईओ डॉक्टर बन चला रहे क्लिनिक, ईलाज का वीडियो वायरलCG:–गुरुजी के नेटवर्क मार्केटिंग के बाद बीईओ डॉक्टर बन चला रहे क्लिनिक, ईलाज का वीडियो वायरलछत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 2025: कवर्धा सुपर किंग्स ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, मुंगेली को दी रोमांचक शिकस्तछत्तीसगढ़ शराब घोटाला में ACB-EOW की बड़ी रेड: दुर्ग-भिलाई में 39 से ज्यादा ठिकानों पर छापा, 90 लाख कैश बरामद, लखमा के करीबियों पर शिकंजामुस्लिमों को न ही अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा और न ही EWS का लाभ दिया जा रहा CG Promotion News:– इस विभाग में हुए प्रमोशन, 60 कार्यालय सहायक को बनाया गया ग्रेड टू से ग्रेड वन देखें आदेश…
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

गोढ़ी के केंवटा डबरी जंगल में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 03 जून। गोढ़ी गांव में एक व्यक्ति का शव केंवटा डबरी जंगल में मिला है। स्थानीय लोगों ने इसे देखा। सूचना के बाद यहां भीड़ लग गई। सिविल लाईन रामपुर पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई। अलग-अलग आधार के साथ हत्या के एंगल से मामले की जांच पुलिस कर रही है।

जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर गोढ़ी गांव में आज सुबह अज्ञात शव को देखा गया। कुछ ग्रामीण काम से जंगल की तरफ गए हुए थे और उनकी नजर यहां शव पर पड़ी। जल्द ही यह खबर आसपास में फैली और इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण उत्सुकतावस यहां आ जुटे। गांव के सरपंच को इससे अवगत कराया गया। इसके बाद आगे सूचना दिए जाने पर सिविल लाईन रामपुर की पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रथम दृष्टि में अज्ञात व्यकित की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया। शव को कब्जे में ले लिया गया। सिविल लाईन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि मृतक के फोटोग्राप्स लेने के साथ आसपास में साझा किये गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि शव के बारे में जानकारी मिल सके। कयास लगाया जा रहा है कि शराब के नशे में यह मौत हो सकती है। लेकिन इस मामले में हत्या की आशंका से इंकार भी नहीं किया जा सकता। इसलिए इसे सभी एंगल को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच की जाएगी। आसपास के लोगों से कहा गया कि अगर किसी तरह की जानकारी इनके पास आती है तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।

दर्री फोरलेन मार्ग पर एक नर कंकाल के होने के मामले में पुलिस की जांच जारी है, हालांकि अब तक कुछ मिला नहीं है। इसलिए अब स्क्रीनिग के माध्यम से आगे पता लगाने का काम किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि कुसमुण्डा क्षेत्र की एक युवती का यह कंकाल हो सकता है जो वर्ष 2018 से रहस्यमय अंदाज में लापता हो गयी। कुछ जिम संचालक इसे लेकर संदेह की घेरे में है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a