March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

चोरी के कबाड़ से भरी पिकअप पलटी: 14 लोग घायल, 05 की हालत गंभीर

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


कोरबा 27 मई। रायगढ़ जिले की सीमा पर चोरी के कबाड़ से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। जिसके चलते 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। सभी 5 टन माल उड़़ाकर खपाने के लिए जा रहे थे। मगर रास्ते में यह हादसा हो गया है। हादसा छाल थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप गाड़ी सुबह 4 से 5 बजे के बीच कोरबा की तरफ से रायगढ़ जा रही थी। गाड़ी अभी हाटी के पास पहुंची थी। उसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। उधर घटना में घायल जीत अघरिया ने बताया वे सभी दादर में पप्पू नामक व्यक्ति के लिए काम करते थे। वे सभी एक-एक हजार रुपए में उसके लिए चोरी किया करते थे। इसी कड़ी में सभी गुरुवार को कोरबा आए थे। यहां से उन्होंने अलग-अलग जगह से पाइप, लोहे के एंगल और कबाड़ चुराया था। कुल 5 टन माल उन्होंने गाड़ी में लोड किया था। मगर रास्ते में यह हादसा हो गया है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि अभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। उपचार के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a