April 29, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

ढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबजंगली सूअर का मटन बताकर ग्राहक ढूंढते दो युवक पकड़ाए:बालोद में वन विभाग ने 20 पैकेट मांस किया जब्त, दुर्ग से लाए थे मांसRaipur Crime : मो.सा. चोरी के प्रकरणो में आरोपी लोकेश, करन, विक्की व अमन गिरफ्तारRAIPUR:जल्द करें AVDO के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, अंतिम तारीख नजदीकCG NEWS:शहीद हुए बीएसएफ जवान हरीश कुमार मंडावी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाईढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबBREAKING NEWS:BEO निलंबित, 16 लाख की गबन मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन…Chhattisgarh : राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर खाक, 4 दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

छुरीकला में युवक की जघन्य हत्या: प्रेम त्रिकोण का दावा, पुलिस जुटी जांच में

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 23 मई। नगर पंचायत क्षेत्र छुरीकला में एक युवक की जघन्य हत्या कर दी गई। सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। मौके से कई चीजें जब्त हुई है। आज सुबह लोगों ने मृतक को यहां देखा। उसकी पहचान छुरी निवासी के रूप में की गई है। दावा किया जा रहा है कि प्रेम त्रिकोण के चक्कर में यह सब हुआ। संबंधित व्यक्ति महिला से मिलने पहुंचा हुआ था और कुछ देर के बाद यह सब हो गया। कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले को हत्या से जोड़ते हुए जांच शुरू की गई है।

कोरबा जिले के कटघोरा पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले छुरीकला में 36 वर्षीय सुभाष देवांगन का शव एक महिला के घर से कुछ दूरी पर मिला। सुभाष छुरी बस्ती का निवासी था। सूत्रों के अनुसार देर रात वह बस्ती में ही रहने वाली महिला से मिलने गया हुआ था। इसके बाद हादसा हो गया। बाद में उसका शव रक्तरंजित स्थिति में मैदान में लोगों ने देखा। इसके साथ ही यह खबर आसपास में फैल गई। लोगों की ओर से पुलिस को जानकारी देने पर कटघोरा पुलिस की टीम यहां पहुंची और औपचारिक जांच की। पुलिस ने फौरी तौर पर 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है और आगे की प्रक्रियाओं में जुटी है। मामला अपने आप में गंभीर था इसलिए कोरबा जिले से पुलिस के अधिकारी भी यहां पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर से मामले को समझने का प्रयास किया।

पेट्रोल से भरी बोतल मिली:-जहां पर सुभाष का शव मिला है, उसी स्थान पर पुलिस को पेट्रोल से भरी बोतल मिली है। उसकी बाइक भी यहां पर मिली जिसका प्लग निकला हुआ है। ये चीजें मामले को और भी संदिग्ध बनाती है कि यहां पर पेट्रोल लाने का उद्देश्य क्या था। उसकी बाइक का प्लग निकाले जाने के पीछे क्या मकसद रहा होगा, यह भी जांच को उलझाने जैसा पहलू है। इन सभी पक्षों पर पुलिस को आगे अनुसंधान करना है। थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मामले में संबंधित महिला से पूछताछ की जा रही है। इस सिलसिले में तथ्यों को जोडऩे के साथ अलग-अलग एंगल से जांच की जाएगी। अधिकारियों का मार्गदर्शन भी लिया जा रहा है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a