March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

छुरीकला हत्याकांड मामला: दूसरे की दखल और बातचीत बंद होने से नाराजगी, इसलिए कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 25 मई। तीन दिन पहले छुरीकला के मुख्य बस्ती में धारदार हथियार से सुभाष देवांगन 46 वर्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल के साथ बलराम साहू को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 302 आईपीसी का मामला कायम किया गया। उसने अब तक की पूछताछ में बताया कि एक महिला के सुभाष की बेजा दखल होने और आरोपी से महिला की बातचीत बंद होने के कारण नाराजगी थी। इसलिए बीच का कांटा हटाने के लिए कारनामा किया गया।

जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया, वह जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। मछली बेचने के व्यवसाय से वह जुड़ा हुआ है। कुछ वर्ष पहले महिला का विवाह जांजगीर-चांपा में हुआ था। उस दौरान भी मृतक लंबी दूरी तय कर वहां पहुंचता रहा। इसकी जानकारी लोगों को हुई। बाद में महिला ने छुरीकला में अपना ठौर बना लिया। इसके साथ ही उसके रिश्ते कायम रहे। सूत्रों के अनुसार मछली विक्रेता का परिचय इस दरम्यान महिला से हुआ। उसे सुभाष का यहां आना खटकता रहा। इसे लेकर साहू ने अपने तरीके से एतराज जताया लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ। कुछ अरसे बाद महिला ने बलराम से बातचीत करना भी बंद कर दिया। यह उसे और ज्यादा नागवार लगा। आखिर समस्या का हल कैसे निकाला जाए इसके लिए बीच का कांटा हटाने के लिए योजना बनाई गई। अवसर पाकर बलराम ने मछली काटने वाले हथियार का उपयोग करते हुए घटना वाली रात सुभाष को उस समय निशाने पर लिया जब वह महिला के यहां से निकल रहा था। उसी हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। महिला के घर के पास ही एक मैदान पर उसका रक्तरंजित शव, हत्या में प्रयुक्त हथियार और बाइक मिली जिसे जब्त कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में काफी चीजें स्पष्ट हो गई थी। महिला के माध्यम से तस्वीर साफ होने के साथ पुलिस ने आगे की दिशा में जांच जारी रखी और मछली विक्रेता को अपनी जद में लेने के साथ सच उगलवा लिया। उसने वह पूरी कहानी पुलिस को सुनाई, जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को धारा 302 के अपराध में आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a