April 29, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

ढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबजंगली सूअर का मटन बताकर ग्राहक ढूंढते दो युवक पकड़ाए:बालोद में वन विभाग ने 20 पैकेट मांस किया जब्त, दुर्ग से लाए थे मांसRaipur Crime : मो.सा. चोरी के प्रकरणो में आरोपी लोकेश, करन, विक्की व अमन गिरफ्तारRAIPUR:जल्द करें AVDO के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, अंतिम तारीख नजदीकCG NEWS:शहीद हुए बीएसएफ जवान हरीश कुमार मंडावी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाईढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबBREAKING NEWS:BEO निलंबित, 16 लाख की गबन मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन…Chhattisgarh : राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर खाक, 4 दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

जिले के 05 निकायों पर 6 करोड़ से अधिक का बिल बकाया

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 24 जून। जिले के 5 नगरीय निकायों का 6 करोड़ 37 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। नगर पालिका कटघोरा का सर्वाधिक 2 करोड़ 43 लाख 61 हजार 705 रुपए बकाया राशि है। वहीं निगम का 2 करोड़ 35 लाख 56 हजार 549 रुपए बकाया राशि है। पिछले साल राज्य शासन के पांचों निकायों के कुल 2 करोड़ रुपए के बिजली बिल समायोजन से राहत दी थी। इसके बाद भी बकाया राशि अभी भी करोड़ों में है। दूसरी ओर सरकारी विभागों का कुल 55 करोड़ 60 लाख रुपए बकाया राशि जा पहुंचा है। राज्य बिजली वितरण कंपनी ने सरकारी विभागों को तीन डिवीजन में बांटा है। सिटी डिवीजन कोरबा, ओएंडएम कोरबा व ओएंडएम कटघोरा शामिल है। ओएंडएम डिवीजन कटघोरा का सबसे अधिक 34 करोड़ 86 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है।

बीते वित्तीय वर्ष में सरकारी विभागों को नोटिस देकर बकाया राशि वसूली का प्रयास भी किया गया। बिजली कनेक्शन काटे जाने की चेतावनी भी दी गई है। बावजूद इसके अभी भी यह राशि करोड़ों में है। दूसरी ओर नगर पंचायत पाली का 59 लाख 15 हजार 576, नगर पंचायत छुरी का 95 लाख 83 हजार 75 रुपए बिजली बिल की बकाया राशि है। जबकि नगर पालिका दीपका की सबसे कम 3 लाख के करीब बकाया राशि है। बिजली वितरण कंपनी बिजली बिल की बकाया राशि वसूली को लेकर आम उपभोक्ताओं से सख्ती से निपटती है। जबकि निकायों व सरकारी विभागों को नोटिस देने तक ही सीमित रखा है। पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोग हुए बिजली का भी बिल बकाया सरकारी विभागों के तीनों डिवीजन मिलाकर शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में बिजली के उपयोग से 3 करोड़ 22 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में 32 करोड़ 93 लाख रुपए का बिल बकाया है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट समेत अन्य कार्यों में उपयोग हो रहे बिजली बिल का बकाया शहरी क्षेत्र में 3 करोड़ 15 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में 2 करोड़ 86 लाख रुपए है। 2 करोड़ रुपए बकाया बिजली बिल का हुआ था समायोजन, फिर बढ़ा बकाया जिले के नगरीय निकाय आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह से बिजली बिल जमा करने फंड भी नहीं है।

राज्य शासन ने 5 निकायों को मिलाकर कुल 2 करोड़ रुपए के बकाया बिजली बिल का समायोजन किया है। कार्यालय, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था समेत तमाम जगहों पर बिजली का उपयोग करने के बाद बिल जमा नहीं किया जा रहा था। समायोजन से निकायों की बिजली कटने से बच गई थी। उस वक्त समायोजन में सबसे अधिक बिल नगर पालिका कटघोरा का था। जबकि नगर निगम कोरबा के करीब 40 लाख रुपए बकाया बिजली बिल का समायोजन हुआ था।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a