March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

दंपत्ति पर 2.50 करोड़ से अधिक की रकम ठगने का आरोप: 6 माह में रकम दोगुना का दिया झांसा

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बिलासपुर से आई पुलिस बालको थाना क्षेत्र से दंपत्ति को पकड़ कर ले गई

कोरबा 13 जून। वाटर प्लांट में निवेश करने और 6 माह में पैसा डबल हो जाने का झांसा देकर ठगी करने वाले कोरबा जिले के एक दंपत्ति को बिलासपुर की पुलिस ने बालको से गिरफ्तार किया है।

28 अप्रैल को प्रार्थीया निवासी व्यापार विहार थाना तारबाहर जिला बिलासपुर ने थाना में एक लिखित आवेदन पेश किया। जिसमे कहा गया की कथित दंपत्ति और अन्य लोगों के द्वारा प्रार्थीया व उसके भाई-बहन के साथ अल्कालाइन वाटर प्लांट में पैसा निवेश करने से 6 महीने में पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी की गयी। इन पर धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पोलिको को जानकारी मिली की कथित आरोपीगण ग्रुप बनाकर बहुत सारे लोगों से ठगी किए हैं। प्रार्थी से पुरानी जान-पहचान होने का फायदा उठाते हुए अल्कलाइन वाटर से होने वाले फायदे और उसका प्लांट लगाने पर 6 माह में पैसे डबल हो जाने की बात बोलकर धीरे-धीरे 3 लाख से अधिक रकम ले लिए थे। आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ठगी करने की जानकारी मिली है। उक्त ठगी की रकम ढाई करोड़ से भी ज्यादा होना बताया जा रहा है।

तारबहार पुलिस ने कथित आरोपी दंपत्ति को कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार कथित आरोपी दंपत्ति को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, जय बंजारे, शारदा भगत, अजय सिंह, अमित सिंह, मुरली भार्गव, संदीप शर्मा आदि शामिल रहे।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a