March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

दरगा में 41 हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों व वन विभाग की बढ़ी परेशानी

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 30 मई। वनमंडल कोरबा अंतर्गत आने वाले ग्राम दरगा में 41 हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों व वन विभाग की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण हाथियों के डर से अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है और जंगल से दूरी बनाये हुए हैं। हाथियों का दल यहां पहुंचने से पहले खेतों में जमकर उत्पात मचाया और डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों के रबि फसल धान को मटियामेट कर दिया।

हाथियों के अचानक दरगा पहुंचने तथा फसल नुकसान किये जाने की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर हाथियों द्वारा नुकसानी का आंकलन करने में जुट गया है। वहीं हाथियों की निगरानी भी की जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक हाथियों के ताजा उत्पात में ग्रामीणों को हजारों रूपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ज्ञात रहे 18 हाथियों का दल काफी दिनों तक बालको रेंज में डेरा डाला हुआ थाए जबकि 23 अन्य हाथी कुदमुरा व पसर खेत क्षेत्र में विचरण कर रहे थे। गत दिनों हाथियों का दोनो झुंड एक साथ मिल गए और कोरबा रेंज की सीमा पर प्रवेश कर तीन दिनों तक कमरन.बताती में अपनी उपस्थिति बनाने के बाद बीती रात हाथियों का 41 सदस्यी झुंड आगे बढ़ा और दरगा पहुंच गया। हाथियों ने यहां खेतों में जमकर उत्पात मचाते हुए बड़ी मात्रा में फसल को रौंद दिया। खेतों में फसल रौदें जाने के बाद हाथियों का दल पहाड़ पर चढ़ गया है। वर्तमान में यह दल दरगा पहाड़ में विश्राम कर रहा है। उधर पसान रेंज के सेमरहा जंगल में 15 तथा केंदई के लालपुर क्षेत्र में 6 हाथी घूम रहे हैं जो शांत हैए हाथियों ने यहां कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a