June 16, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

Mungeli news:– शराबी आरक्षक का वीडियो वायरल, शराब भट्टी के पास शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ गिरा जमीन पर,एसपी ने किया निलंबितCG – मुख्यमंत्री के हाथों जिले के मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली एक-एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशिबिलासपुर में आसमान से टूटा कहर: बिजली गिरने से मासूम की मौत, पांच अन्य झुलसे – इलाके में पसरा मातमबुजुर्गों के सम्मान में एक नेक पहल: सेवा प्रदाता संघ ने वृद्धाश्रम को दी वॉशिंग मशीन, पेश की सामाजिक संवेदनशीलता की मिसालपुलिस का गुंडों पर ताबड़तोड़ एक्शन,30 वारंट तामील, 159 निगरानी बदमाश चेक, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार , बदमाशों की सन्डे नहीं संडे-संधि टूटी!Bilaspur News युक्तियुक्तकरण संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे शिक्षक नेताओं से नशे में धुत्त शिक्षा विभाग के सहायक संचालक ने किया दुर्व्यवहार,Bilaspur Highcourt News:– रेत माफियाओं पर नहीं लग रहा लगाम, लगातार दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम,हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और खनिज सचिव से मांगा जवाबचाकू लेकर सड़क पर उतरा ‘भय का सौदागर’पुलिसने  घेराबंदी कर दबोचा, बटनदार चाकू लहराता युवकRaigarh news:– मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए तोड़े जा रहे घर, पुलिस से भिड़ी महिलाएं, लगे ओपी चौधरी मुर्दाबाद के नारे, देखे video…सेक्सटॉर्शन गिरोह के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने ट्रेन के सामने कूद की आत्महत्या
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

देव स्थल पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने हटाने लगाई गुहार

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 24 मई। कटघोरा स्थित ग्राम सलोरा क के हाईस्कूल मैदान पर स्थित देव स्थल पर अहाता निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर बिसनपुर की प्राचार्य संतोषी निषाद ने यह कृत्य किया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है। शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि प्राचार्य संतोषी निषाद को अस्थाई रूप से स्कूल संचालन के लिए वर्ष 2018 में तत्कालीन सरपंच ने हाईस्कूल सलोरा क के पास एक गोदाम भवन को दिया था। प्राचार्य ने उसके अलावा दो और शासकीय भवन को स्थाई रूप से कब्जा कर स्कूल का संचालन कर रही है। साथ ही शासकीय भवनों के विवरण के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना की जानकारी की सूचना पटल को पोतकर अपने विद्यालय का नाम और उसका मोनो लिखवा दिया है। प्राचार्य पिछले 15-20 दिन से हाईस्कूल व मीडिल स्कूल सलोरा क की भूमि खसरा नंबर 818/1/क की भूमि लगभग 10 डिसमिल को घेरकर स्कूल का अहाता निर्माण करा रही हैं। उक्त स्थल देव स्थल भी है।

इस मामले में बैठक रखकर प्राचार्य को सूचित किया गया है कि उक्त शासकीय भूमि जो कि ग्राम की देव स्थल है, जिसमें पूरे गांव वालों की आस्था जुड़ी हुई है, वहां कब्जा न किया जाए। इसके बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उल्टे गांव के योगेश तंवर पंच, नरेश केंवट, जैतराम के खिलाफ कटघोरा थाना में छेडख़ानी की झूठी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है कि अगर कोई भी उसके खिलाफ शिकायत करता है तो उसे भी झूठे मामले में फंसा देगी। 20 मई को प्राचार्य की ओर से पुन: काम शुरू किए जाने पर उप सरपंच ऋतु केंवट, पंच ईश्वरी देवी, तीर्थ चक्रवर्ती, संतोषी तंवर, मोगरा व गांव के अन्य महिलाएं तथा पंचायत पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य बंद करने नोटिस दिया था। नोटिस को भी प्राचार्य ने फाड़ दिया। झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख रुपये की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने शिकायत में कहा है कि प्राचार्य संतोषी एक झगड़ालू प्रवृत्ति की महिला है उसके खिलाफ पूर्व में भी धारा 420 का मामला भी चल चुका है। ग्रामीणों ने मांग की है कि देव स्थल से कब्जा हटाया जाए।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a