May 20, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अपने बच्चे को बचाने बाघ से भिड़ी मादा भालू, दुम दबाकर भागा टाइगर,वन मंत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा मां आखिर मां होती हैप्याज की फसल को बारिश से बचाने  के लिए तिरपाल लगा रहे किसान दंपत्ति की गाज गिरने से मौत79 प्रकार की जीवन रक्षक दवाइयां फेंकी कचरे में,स्टोर प्रभारी दो फार्मासिस्ट निलंबित,होगी एफआईआरBaludabajar news:– ढाबा संचालक से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, एसपी ने किया आरक्षक को निलंबितरजिस्ट्री के नये नियमों से फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश,रिकॉर्ड भी तत्काल होगा अपडेट,राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यशाला में दी जानकारी…हार्वेस्टर से टकरा कर बाइक सवार तीन युवकों की मौत,रायपुर के दो होटलों में पुलिस की दबिश,देह व्यापार में लिप्त पश्चिम बंगाल,उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की 11 युवतियों समेत चार पुरुष गिरफ्तारहाईवे डीजल चोरी कांड में पुलिस ने फरार तीन आरोपी दबोचे, गिरोह का टैंकर ज़ब्त हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल उड़ाते थे शातिर चोर गिरोह पढ़िए पूरी ख़बर…रतनपुर में पहली बार पकड़ा गया एमडीएमए ड्रग्स का जखीरा! चार तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से बिलासपुर तक फैला था नेटवर्कचार एएसआई समेत 14 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दी लाईन की रवानगी,8 एसीसीयू से
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

धान का रकबा 10860 हेक्टेयर कम कर कोदो, कुटकी, रागी को दिया जा रहा बढ़ावा

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 07 मई। कृषि विभाग ने खरीफ फसल के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भी धान के रकबे में 10860 हेक्टेयर कम करने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष किसानों ने 93991 हेक्टेयर में धान की फसल ली थी। इस बार इसे घटाकर 83130 हेक्टेयर कर दिया है। इसके बदले में कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन और सब्जी की फसल का रकबा बढ़ाने लक्ष्य तय किया है। खरीफ में कुल फसल का रकबा 1 लाख 31 हजार 710 हेक्टेयर से बढ़ाकर 1 लाख 34 हजार 940 हेक्टेयर तय किया है।

कृषि विभाग लक्ष्य के आधार पर ही खाद और बीज का भंडारण करने के साथ ही किसानों को धान के बदले दूसरी फसल लेने प्रेरित करता है। 2 साल से धान के बदले दलहन और तिलहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जिले में 70 प्रतिशत खेती मानसून पर ही निर्भर है। इसी वजह से अधिकांश किसान धान की फसल बोता पद्धति से अधिक करते हैं। इस बार ज्वार की फसल का रकबा जीरो कर दिया है। मक्का, कोदो, कुटकी और रागी की फसल की फसल अनाज में शामिल है। इन फसलों की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। दलहन में अरहर, मूंग, उड़द और कुलथी की फसल को शामिल किया है। तिलहन में मूंगफली, तिल, रामतिल की फसल शामिल है।

करतला ब्लॉक के किसान खरीफ के साथ ही रबी में भी मूंगफली की फसल लेते हैं। सब्जी की फसल पर भी अधिक ध्यान रखा है। 12534 से हेक्टेयर से बढ़ाकर 16500 हेक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसी विभाग ने मक्का का रकबा 5972 से 12000 हेक्टेयर, कोदो का 810 से 1110 हेक्टेयर, कुटकी का 100 से 200 हेक्टेयर और रागी का 271 से 600 हेक्टेयर रकबा किया है। इसी तरह दलहन का 10920 से 16231 हेक्टेयर और तिलहन का 3510 हेक्टेयर से 5200 एक तैयार किया गया है। सब्जी में भी 3966 एक तैयार बढ़ाते हुए 16500 हेक्टेयर किया गया है। मानसून बीच में ब्रेक हुआ तो पिछले साल धान की फसल का रकबा 41960 एकड़ घटाने के बाद 19822 एकड़ बढ़ गया था। यही नहींए दलहन और तिलहन की फसल भी 40 प्रतिशत तक घट गई थी। बीच में कम बारिश होने पर किसानों ने रोपा पद्धति से धान की फसल लगाई थी।

धान के बदले दूसरी फसलों पर किसान कम रुचि लेते हैं। इसका मुख्य कारण समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होना है। इस साल जिले में रिकॉर्ड 21 लाख 29 हजार क्विंटल की खरीदी की गई थी। धान बेचने 46 हजार 295 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 39 हजार 85 किसानों ने धान बेचा। इस बार तो राज्य सरकार ने एकड़ में 15 से 20 क्विंटल खरीदी करने का निर्णय लिया है। कृषि विभाग के सहायक संचालक डी पी एस कंवर का कहना है कि लक्ष्य के आधार पर ही तैयारी करते हैं। किसानों को धान के स्थान पर दूसरी फसलों को लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में बीज भी उपलब्ध कराया जाता है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a