January 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 28 मई। कोरबा जिले के जडग़ा चौकी क्षेत्र में 3 महीने पहले नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अलौकिक प्रसाद 25 वर्ष ने घर में जबरदस्ती घुसकर 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और फिर उसे डरा-धमकाकर किसी और से ये बात नहीं कहने की हिदायत दी थी। पीडि़ता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जडग़ा चौकी इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक गांव का रहने वाले अलौकिक प्रसाद कंवर ने उसी गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर में कोई नहीं था। सभी अपने काम पर गए थे। आरोपी ने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। नाबालिग घटना के बाद से डरी-सहमी रहती थी, जिससे घरवालों को शक हुआ।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a