February 12, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

नगर सरकार के लिए वोटर्स ने फैसला ईवीएम में किया कैद, 15 फ़रवरी का इंतजारकलेक्टर और SP ने किया अपने मताधिकार का उपयोगप्रत्याशियों के चुनावी खर्च का द्वितीय व्यय लेखा परीक्षण संपन्नलीजेंड 90 लीग: गप्टिल की आंधी में उड़ा बिग बॉयस का खेमा, 49 गेंदों में जड़ दिए 160 रन31 पेटी एमपी मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्तआयुष्मान योजना से बाहर हुए 15 अस्पताल, कई सस्पेंडमतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए दल, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएंएजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए बुलाया‘परीक्षा पे चर्चा’ युवाओं-अभिभावकों को संबल देने वाली पहल : विष्णु देव साय
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

पटवारियों का हड़ताल समाप्त, लौटे काम पर

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 16 जून। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक होने वाली है, लेकिन सहकारी समिति और पटवारियों की हड़ताल को चलते किसान को खाद नहीं मिल पा रही है। खेती किसानी के तमाम काम रुके पड़े हैं। फसल की तैयारियों में पिछड़ रहे अन्नदाताओं की परेशानियों को देखते हुए पटवारी संघ ने गुरुवार से काम पर लौटने का फैसला किया। जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ गुरुवार देर रात हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए।

उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था।पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं किसानों को भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। इस अवसर पर प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति सर्वे, कोषाअध्यक्ष सतीश चन्द्राकर, सह.सचिव बृजेश राजपूत, रायपुर जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी, संरक्षक संतोष त्रिपाठी, प्रदेश सह सचिव मुरली वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विरेन्द्र बैस सहित सुदर्शन पनका एवं नीरज सिंह मौजूद थे।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a