February 12, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

नगर सरकार के लिए वोटर्स ने फैसला ईवीएम में किया कैद, 15 फ़रवरी का इंतजारकलेक्टर और SP ने किया अपने मताधिकार का उपयोगप्रत्याशियों के चुनावी खर्च का द्वितीय व्यय लेखा परीक्षण संपन्नलीजेंड 90 लीग: गप्टिल की आंधी में उड़ा बिग बॉयस का खेमा, 49 गेंदों में जड़ दिए 160 रन31 पेटी एमपी मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्तआयुष्मान योजना से बाहर हुए 15 अस्पताल, कई सस्पेंडमतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए दल, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएंएजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए बुलाया‘परीक्षा पे चर्चा’ युवाओं-अभिभावकों को संबल देने वाली पहल : विष्णु देव साय
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

परीक्षा पे चर्चा का हिस्सा बनी आकांक्षा, पीएम ने भेजा संदेश

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 30 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा 2023 में केन्द्रीय विद्यालय नंबर दो कोरबा की होनहार छात्रा कु.आकांक्षा श्रीवास्तव पिता अजय श्रीवास्तव भाग ली थी। तथा अपनी महत्वपूर्ण विचार साझा की थी। चर्चा में शामिल होने विचार साझा करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

आकांक्षा को प्रेसित अपने शुभकामना संदेश में श्री मोदी ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा में हिस्सा लेने और अपने विचार साझा करने पर धन्यवाद आप जैसे युवा साथियों के विचारों को जानना समझना हमेशा उत्साहजनक होता है। आज की युवा पीढ़ी की ऊर्जा, आत्म विश्वास और क्षमताओं को देखकर मुझे अत्यंत गर्व होता है। युवा शक्ति से देश की आशाएं एवं आकंाक्षाए जुड़ी हुई है। युवाओं के सामने आज संभावनाओं और अवसरों के असीमित द्वार खुले हैं। प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, नवाचार, खेलकूद, स्टार्टअप समेत जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उनके लिए सुविधाओं और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। अगले 25 वर्ष भारत का अमृत कालखंड है। जिसमें एक भव्य विकसित और समर्थ राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। यह 25 साल आपकी शिक्षाए कैरियर व्यक्तित्व निर्माण के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाले हैं आप। जैसे-जैसे अपने भविष्य को गढ़ते जाएंगे, उससे देश को भी नई दिशा मिलेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति अपने व्यक्तिगत संकल्पों के साथ देश के संकल्पों को जोड़कर राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाईयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आप जीवन की हर परीक्षा में सफलता प्राप्त करें। शुभकामना संदेश मिलने से आकांक्षा का परिवार गौरान्वित है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a