February 12, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

नगर सरकार के लिए वोटर्स ने फैसला ईवीएम में किया कैद, 15 फ़रवरी का इंतजारकलेक्टर और SP ने किया अपने मताधिकार का उपयोगप्रत्याशियों के चुनावी खर्च का द्वितीय व्यय लेखा परीक्षण संपन्नलीजेंड 90 लीग: गप्टिल की आंधी में उड़ा बिग बॉयस का खेमा, 49 गेंदों में जड़ दिए 160 रन31 पेटी एमपी मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्तआयुष्मान योजना से बाहर हुए 15 अस्पताल, कई सस्पेंडमतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए दल, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएंएजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए बुलाया‘परीक्षा पे चर्चा’ युवाओं-अभिभावकों को संबल देने वाली पहल : विष्णु देव साय
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

पहन्दा के जितेंद्र को गोधन से हुआ 1.50 लाख से अधिक का लाभ

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गोधन न्याय योजना से किसान, पशुपालक एवं समूह की महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सुदृढ़

गौठान में गोबर बेचकर प्राप्त कर रहे अतिरिक्त आय

कोरबा 26 मई 2023. छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना पशुपालकों एवं किसानों के लिए आर्थिक रूप से काफी लाभदायक साबित हो रही है। जिससे आमजनों में पशुपालन को लेकर रुचि बढ़ रही है, साथ ही किसान गोबर बेचकर आर्थिक रूप से मजबूत भी हो रहे है। गोधन न्याय योजना से राज्य के गौपालकों, किसानों, गौठान समितियों और महिला समूह लाभान्वित हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार किसानों एवं ग्रामीणों से गोबर खरीद रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त होने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पहन्दा के रहने वाले जितेंद्र नेटी के जीवन में भी गोधन न्याय योजना से काफी बदलाव आया है। योजना प्रारम्भ होने से अब तक उन्होंने गौठान में 79 हजार 868 क्विन्टल गोबर विक्रय किए है। जिससे उन्हें 1 लाख 59 हजार 736 रुपए का लाभ हुआ है। गोबर विक्रय से प्राप्त होने वाले अतिरिक्त आय से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। जितेंद्र बताते है की उनका परिवार पिछले 9 वर्ष से इस व्यवसाय से जुड़े है। इस हेतु उन्हें अब दूध के साथ ही गोबर के विक्रय से दोहरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 3 वर्ष पहले उनके पास केवल 3 गायें थी, जिससे उनकी दुग्ध उत्पादन भी उतना अधिक नहीं होता था साथ ही प्राप्त आय मवेशियों के चारे-पानी की व्यवस्था में ही खर्च हो जाता था। लेकिन जब से सरकार ने गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदना शुरू किया है उनके पास 10 से अधिक अच्छी नस्ल की गायें है, जिनमें साहीवाल, गिर, अंगोल, जैसे उत्तम नस्ल की गाएं शामिल है।

उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग अपने व्यवसाय के और अधिक विस्तार करने में किया है जिसमें नए गाय खरीदना एवं उनका समय समय पर इलाज जैसे अन्य कार्य शामिल है। साथ ही घर के लिए आवश्यक चीजों की पूर्ति करने में भी गोधन न्याय योजना से मदद मिली है। हितग्राही जितेंद्र ने जनहितकारी योजना संचालन करने हेतु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a