January 24, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

निगम पार्षद के लिए दूसरे दिन 2 नामांकन पत्र जमा किए गएअवैध रेत खनन व परिवहन प्रशासन का शिकंजा,नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई,रेत से भरा 5 ट्रैक्टर किया जब्तKanker news:– छेरछेरा नृत्य कर बच्चों के द्वारा जमा किए हुए चावल को बेचकर शराब पी गया शिक्षक, घंटों स्कूल में नशे में धुत्त पड़े रहने का वीडियो वायरललगभग 70 लाख रुपए के 2238 क्विंटल धान के रकबे का किया समर्पण संयुक्त सत्यापन टीम ने फिर की कार्रवाईCG : निकाय चुनाव: इस पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा देखें सूची…गौवंशों के लिए अखिल जैन के कार्य प्रशंसनीय : अनुसुइया उईकेछत्तीसगढ़ में फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन: वस्तुस्थिति, संभावना और चुनौतियां…समस्त कार्यालयों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसहाण्डीपारा में देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तारखाद्य सुरक्षा अधिकारी निलंबित, लेन-देन का आरोप…
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

परशुराम सेना का दो दिवसीय प्रांतीय उपनयन संस्कार संपन्न

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 12 मई। परशुराम सेना का दो दिवसीय प्रांतीय उपनयन संस्कार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाटिको ने परशुराम सेना के साथ हमेशा रहने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के 54 बटुकों का पूरे विधि विधान से उपनयन संस्कार कराया गया। परशुराम सेना और प्रांत स्तरीय उपनयन संस्कार आयोजन समिति के अध्यक्ष डा नंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बुधवार बाजार कोरबा में किया गया।

बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बेमेतरा, मुंगेली, पेंड्रा गौरेला, कोरबा, कवर्धा आदि जगहों से बटुक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश पांडे, महासचिव, सरयू परिण महासंघ रहे। मुख्य अभ्यागत राष्ट्रीय साहित्यकार राघवेंद्र ने बटुकों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि उपनयन संस्कार होने से बटुक ब्रम्हचर्य को प्राप्त करते हैं। उन्होंने परशुराम सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन ब्राह्मण समाज के हित के लिए सदैव कार्य करते आ रहा है। उपनयन संस्कार में पंडित आचार्य राजा दीवान व अन्य 10 आचार्यों का सम्मान किया गया और सभी 56 बटुकों को शिक्षा, दीक्षा, देकर उपनयन संस्कार का महत्व बताया और उपनयन कार्यक्रम संपन्न कराया। अंत में बैंडबाजा के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन स्थल से मुख्य मार्ग में निकाली गई।

इस उपनयन संस्कार कार्यक्रम से पूरे प्रदेश से 1200 से ज्यादा विप्रजन शामिल हुए। दो दिवसीय रीति पूर्ण प्रांतीय नि:शुल्क उपनयन संस्कार में देवतला, हरिद्रा लेपन. मातृका पूजन, अठब्राह्मण भोजन, यज्ञोपवित. भिक्षाटन, शोभायात्रा, परछन पश्चात भोजन के साथ कार्यक्रम हुआ। सभी बटुक और उनके परिवार वालों ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया। इस दौरान परशुराम सेना के सचिव रविंद्र दुबे, अजय पांडे,केडी दीवान, विजय दुबे, नागेश गौरहा, सुरेंद्र दीवान, बृजेश शर्मा, बाल्को द्विज परिवार के पूर्व सचिव रामकिशोर शर्मा, पीयूष पांडेय, गणेश्वर दुबे, अमित शर्मा, चंदन शर्मा, राजीव शर्मा, अन्नू पांडेय, नरेंद्र दुबे, राजेश पांडे, दिग्विजय, कोसा बाड़ी इकाई से योगेश्वर तिवारी, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शर्मा, संजय तिवारी आदि ब्राह्मण युवा वर्ग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a