March 17, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

“यूनियन नेता बी. राजा राव का असली चेहरा बेनकाब: मज़दूरों की आड़ में दादागिरी, अब यौन उत्पीड़न का आरोपी!”केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दीमावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान में नवीन बैच के लिए पंजीयन प्रारंभपीएम आवास पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथिरायपुर मेयर इन काउंसिल की घोषणारायपुर के आईटीबीपी कैंप में सिपाही ने एएसआई को मारी गोली, मौतएडवांस में अटेंडेंट लगाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई खुद की नाकामी छुपाने में जुटा प्रशासनसड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायलरायसीना डायलॉग का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिलपुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

फर्जी पुलिस बनकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपयों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 22 मई। सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपयों की ठगी करने के मामले में कोरबा की सिविल लाईन पुलिस ने एक फर्जी पुलिस को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है। आरोपी का वास्तविक नाम कृष्णा यादव है, जिसने अपना नाम बदलकर पंडरीपानी गांव में रहने वाले व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया था। मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस सिविल ड्रेस में ठग के पास पहुंची जहां आरोपी पुलिस की वर्दी में किसी और अपना शिकार बनाने के प्रयास में निकला था। आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

खुद को पुलिस आरक्षक बताने वाले इस व्यक्ति का असली नाम कृष्णा यादव है, जिसने खुद को नाम बदलकर उस व्यक्ति को लाखों का चूना लगाया जिसने इसे अपने रिश्तेदार बनाने का प्रयास किया। 42 साल वर्षीय इस व्यक्ति ने खुद का नाम बदलकर राजू पटेल कर लिया फिर ग्राम पंडरीपानी में निवासी सोनसाय पटेल नामक व्यक्ति को झांसे में लिया और खुद की शादी के लिए लड़की तलाशने के लिए पेशकश की। वर्दी में देख सोनसाय भी कृष्णा के झांसे में आ गया और अपनी साली का रिश्ता तय कर दिया। इस दौरान उसने अपनी उम्र 24 वर्ष बताया। रिश्ता तय होने के बाद कृष्णा ने सोनसाय को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पांच लाख रुपए ठग लिए। पैसे देने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तब उसने कृष्णा से पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने की स्थिती में उसने पुलिस से शिकायत कर दी।

फर्जी पुलिस के संबंध में असली पुलिस के पास जब शिकायत पहुंची तब आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। आरोपी का फोन नंबर मिलाया गया तब उसकी मौजूदगी ग्राम तिलकेजा में होना पाया गया। तत्काल पुलिस सिविल ड्रेस में आरोपी के पास पहुंची जहां वह पुलिस की वर्दी में किसी को ठगने के प्रयास में निकल रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से आधा दर्जन नकली नेम प्लेट को जप्त किया है। इसके साथ ही उस दुपहिया वाहन को भी जप्त किया जिसकी सहायता से उसने सोनसाय पटेल को ठगी का शिकार बनाया था। इतना ही नहीं आरोपी के पास से कुछ नकदी रकम की भी जप्ती बनाई गइ है। मामले में धारा 420 का अपराध कायम कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a