January 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

बैंक का ताला तोड़कर बगल की दुकान से कपड़े पार किये चोरों ने

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 10 जून। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पिछली रात चोरों ने कहर बरपाया। उनके निशाने पर एक बैंक था, जिसका ताला तोडऩे में उन्हें कामयाबी मिली, लेकिन रूपए नहीं मिले। जबकि इसी परिसर में संचालित एक दुकान से चोरों ने बड़ी संख्या में महंगे कपड़े पार कर दिये। इन दो घटनाओं से पुलिस का सिरदर्द बड़ गया है।

साप्ताहिक अवकाश से ठीक पहले चोरों ने कोरबा के इंडियन बैंक को निशाने पर लिया। बैंक की यह शाखा नगर निगम के कामर्शियल काम्प्लेक्स में संचालित है। शुक्रवार को बैंक का अंतिम कार्यदिवस था। दूसरे शनिवार और रविवार को बैंक का अवकाश था। शुक्रवार को शाम 5 बजे तक बैंक में जरूरी कामकाज हुआ। अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ अधिकारी और कर्मी अपने घर लौट गए। अगले कार्यदिवस तक बैंक की शाखा ताले और सुरक्षा प्रबंधों के हवाले थे।

जानकारी के मुताबिक मौका पाकर अज्ञात चोरों ने यहां के ग्रील का ताला तोड़ दिया। आगे जाने और चोरी करने की इनकी योजना फ्लाप हो गई। काम्प्लेक्स के इसी परिसर में स्थित प्लेनेट फैशन नामक गारमेंटस दुकान में भी चोरी की गई। चोरों ने यहां सफलता हासिल की और जींस, टीशर्ट सहित कई वैरायटी के कपड़े पार कर दिए। आज सुबह दुकान के कर्मियों को इसकी जानकारी हुई। इस दौरान उन्होंने बैंक का ताला भी टूटा पाया। मामले की सूचना किये जाने पर पुलिस यहां पहुंची और जांच पड़ताल की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने इन घटनाओं पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। दावा किया जा रहा है कि विभिन्न स्तर पर जांच किये जाने के साथ चोरों को दबोच लिया जाएगा।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a