March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

भाजपा पार्षद के क्षेत्र में जबरिया दखल देने का आरोप

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 20 मई। कोरबा के वार्ड क्रमांक 5 में बनाए गए सियान सदन में दूसरे वार्ड के पार्षद को महत्व देने का आरोप लगाते हुए लेकर भाजपा पार्षद दल आक्रामक मूड में आ गया है। उक्त व्यवस्था को अनुचित बताते हुए अपर आयुक्त से मिलकर विरोध जताया गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भाजपा पार्षद अपने वार्ड में अपने हिसाब से काम करेंगेए साथ ही सियान सदन के तीन रंग पर भी भाजपा ने आपत्ति जताई है।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सियान सदन में स्थानीय पार्षद की उपेक्षा और कांग्रेसी रंग में रंगने का आरोप लगाकर इस प्रयास को गैरजरूरी और अवैधनिक बताया। अपर आयुक्त खजांची कुम्हार से मिलकर भाजपा पार्षदों ने साफतौर पर कहा कि इसे तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा नही किया जाता है भविष्य में सभी भाजपा पार्षद अपने वार्ड में विकास कार्य अपने तरीके से करेंगे।

वार्ड पार्षद धनश्री साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिक निगम के द्वारा अधोसंरचना मद से धनवारपारा वार्ड संख्या 5 में सियान सदन बनाया है। इस काम पर लाखों रुपए खर्च किए गए। इसके विपरीत भवन में इस वार्ड के पार्षद भाजपा की धनश्री साहू के बजाय वार्ड 6 के कांग्रेस पार्षद का नाम अंकित कर दिया गया है। यह आपत्तिजनक है। इस दौरान पार्षद सुश्री चौरसिया, सुफल दास महंत, नरेंद्र देवांगन, नारायण दास महंत, निखिल शर्मा, कमला बरेठ सहित भाजपा पार्षद उपस्थित थे।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a