June 13, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

Sukma News:–  बीएड की  परीक्षा देने जा रहे  परीक्षार्थियों की कार पलटी, छात्रा की मौत, तीन घायलBilaspur news:– दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने किया मामला दर्जग्राम पंचायत बेलगहना मे लगा आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर समस्त कृषकों महिलाओं की चिकित्सकीय जांच तथा उचित दवाओं का वितरणBilaspur news:– उप मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे हाई कोर्ट, अधिवक्ता साथियों से मिलकर ताजा किया पुराने दिनों की यादढाबे के आड़ में ड्रग्स का धंधा, पुलिस ने डेढ़ करोड़ की अवैध संपत्ति समेत पूरा ढाबा किया जप्त,ढाबे में नशे के कारोबार के लिए बना कर रखा गया था तलघरविधायक पर एफआईआर! घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और मोबाइल से वीडियो डिलीट ,पुलिस ने चार धाराओं में केस दर्ज…Ahmedabad–London flight Crash Today: 50 से ज्यादा जले हुए शव बरामद.. 100 से पार जा सकती है मौतों की संख्या, देखें रेस्क्यू काशादी के 9वें दिन राजा लापता, 11वें दिन मिला शव — अब तंत्र अनुष्ठान का चौंकाने वाला खुलासा!सिविल सर्जन के डिजिटल साइन का उपयोग कर जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला चॉइस सेंटर संचालक गिरफ्तारआबकारी विभाग में आरक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती, 27 जून को आवेदन की हैं अंतिम तिथि
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रामपुर विधानसभा प्रवास से पहले भाजपा नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

*हार के डर से बौखला गए हैं भूपेश बघेल, भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करना तानाशाही की हद – डॉक्टर राजीव सिंह*

कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के चिर्रा गांव प्रवास के पहले पुलिस ने कई भाजपा नेताओं को क्षेत्रीय पुलिस थानों में हिरासत में रखा। इस कार्रवाई से भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है।

भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के सोमवार को अपने दौरे पर आने वाले थे। अपने दौरे में भाजपा के नेताओं द्वारा किए जा सकने वाले विरोध के डर से ही उन्होंने पुलिस को आगे किया और भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर जिले के अलग-अलग थानो में बैठाया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सिविल लाइन रामपुर थाने में गिरफ्तार किए गए पंकज सोनी एवं रजगामार चौकी में गिरफ्तार किए गए लक्ष्मी श्रीवास व धनंजय चौहान से मिलने पहुंचे। उन्होंने वहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल अपने 4 साल से अधिक समय के शासन में कोई भी जनउपयोगी कार्य नहीं गिनवा सकते। वह जान चुके हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें निकालने वाली है और यह भय उन्हें अब तानाशाह बनने की ओर ले चला है। यही कारण है कि सोमवार को अपने दौरे के पहले उन्होंने तानाशाही की पराकाष्ठा को पार करते हुए भाजपा नेताओं के हो सकने वाले विरोध के पूर्व ही पुलिस को आगे किया और भाजपा के नेताओं को गिरफ्तार करवा दिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की पूरी जनता ने अब अपना मन बना लिया है जिससे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल की विदाई तय है।

जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं की गिरफ्तारी तक तो बात समझ में आती है लेकिन रामपुर चौकी में जब मैंने देखा कि कोरबा जनपद के उपाध्यक्ष विक्की कवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर बैठाया हुआ है तो यह बात आसानी से समझ में आ जाती है कि भूपेश बघेल का अपने कांग्रेस के नेताओं से भी विश्वास उठ गया है, जो उनकी बड़ी हार का एक और कारण बनेगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी को उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान से ही पुलिस द्वारा उठाकर सिविल लाइंस थाने में बैठाया गया।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दमनात्मक रवैया अपना रहे हैं। विपक्ष में रहने वाली राजनीतिक पार्टियां अगर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध ना करें तो जनता की मांगों को किस प्रकार से उठाएं इसका जवाब भूपेश बघेल को देना चाहिए।

काला झंडा दिखाने कुदमुरा जा रहे भाजपा युवा नेताओं को रास्ते से ही गिरफ्तार कर करतला थाना में भी ले जाया गया, जिसमे भाजपा उरगा मंडल के महामंत्री हरीश साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत व अजय कँवर, भाजयुमो उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव, भाजयुमो मंडल महामंत्री शुभम हलवाई, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश अनंत, अशोक प्रजापति, अशोक कँवर, यशवंत चौहान, शिरीष कैवर्त, साहिल  आदि को गिरफ्तार कर करतला थाना में बैठाया गया।

वही भाजपा कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान आदि को पुलिस राजगामार चौकी में प्रातः काल से लेकर कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद तक पुलिस द्वारा बैठा कर रखा गया।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a