March 17, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

“यूनियन नेता बी. राजा राव का असली चेहरा बेनकाब: मज़दूरों की आड़ में दादागिरी, अब यौन उत्पीड़न का आरोपी!”केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दीमावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान में नवीन बैच के लिए पंजीयन प्रारंभपीएम आवास पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथिरायपुर मेयर इन काउंसिल की घोषणारायपुर के आईटीबीपी कैंप में सिपाही ने एएसआई को मारी गोली, मौतएडवांस में अटेंडेंट लगाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई खुद की नाकामी छुपाने में जुटा प्रशासनसड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायलरायसीना डायलॉग का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिलपुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में ठाकुरदेव का किया दर्शन

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पांच बैगाओ ने मिलकर पारंपरिक विधि-विधान से मुख्यमंत्री को कराई ठाकुरदेव की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना

कोरबा 22 मई 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के दर्शन के लिए पहुँचे। इस अवसर पर क्षेत्र के पांच बैगाओ ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को ठाकुरदेव की पूजा अर्चना कराई, मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुवे प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के देवरास स्थल पर डिहारिन दाई और धनमौली माता भी स्थापित है। ठाकुरदेव की पूजा अर्चना करने वाले बैगाओ ने बताया की हमारे पूर्वजों द्वारा विगत लंबे समय से इस स्थल पर ठाकुर देव की पूजा अर्चना किया जाता आ रहा है तथा सच्ची निष्ठा और श्रद्धापूर्वक ठाकुरदेव की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि गांव में किसी के भी घर में विवाह कार्यक्रम या शुभ कार्य होने के पूर्व आदिवासीजन यहां पूजा पाठ करने आते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित होने पर विधि विधान से ठाकुरदेव की पूजा करने पर वह बीमारी भी दूर हो जाती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ग्राम कुदमुरा में श्री शालीकराम राठिया,श्री वीरसिंह राठिया, श्री होरीलाल राठिया, श्री आशाराम राठिया और श्री सुखराम धनवार बैगाओ ने पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, श्री ननकी राम कँवर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a