March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरपाली में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन हुई आयोजित

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राज्य सभा संसद सरोज पाण्डेय की रही उपस्थिति

कोरबा 09 जून। केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से भाजपा जन जन तक सरकार की उपलब्धि और योजनाओं को पहुचा रही है इसी कड़ी में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के धनीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भरतीय जनता पार्टी विधानसभा रामपुर के पांचों मंडल बरपाली, कुदमुरा, उरगा, करतला, गढ़ उपरोड़ा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम टिकेश्वर राठिया द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया जिसके पश्चात लोकसभा प्रभारी जोगेश लाम्बा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरा साथ ही प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया, साथ ही साथ केंद्र के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 30 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के योजना बना कार्यों का विभक्तिकरण किया गया। विधायक ननकी राम द्वारा अपने उद्बोधन में कहा जन जन तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यो के बारे में कार्यकर्ताओ को उद्बोधन दिया गया।

राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय द्वारा उद्बोधन में कहा गया भूपेश सरकार ठगेश सरकार है भूपेश सरकार ऐसी सरकार है जो कहा उसका उल्टा किया घोषणा पत्र मे पेंशन 1000 की बात कही और 500 दिया। मंडल अध्यक्ष बरपाली प्रदिप पटेल द्वारा आभार व्यवक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखन देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिह, जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू, विधानसभा संयोजक और जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिह, प्रदेश सदस्य आईटी सेल लक्की नन्दा, जिला संयोजक आईटी सेल अजय चंद्रा, वैशाली रत्नपारखी, मंडल प्रभारी पंकज सोनी, अध्यक्ष नटवर शर्मा, प्रदीप पटेल, कुल सिह, लक्ष्मी श्रीवास, प्रवीण उपाध्याय, रेणुका राठिया, रवि साहू, किशन साव, धनजय चौहान, रंजू यादव, संजु वैष्णव, त्रिभुवन प्रजापति एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता बन्धु भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a