March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

रीपा का जायजा लिया मुख्यमंत्री ने

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 22 मई। कई महीने से टल रहे कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा जिले के प्रवास पर पहुंचे। विकासखंड कोरबा के चिर्रा में दोपहर उनका आगमन हुआ। अस्थाई हेलीपेड पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के अंतर्गत यहां पर चल रही आजीविका गतिविधियों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।

काफी जद्दोजहद के बाद 22 मई को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ। इससे पहले प्रशासन स्तर पर आवश्यक तैयारी की गई। एक सप्ताह से इस दिशा में काम हो रहा था। राजधानी के पुलिस ग्राउंड से सरकारी हेलीकाप्टर से उड़ान भरकर मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे चिर्रा पहुंचे। उनके साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी यहां आए हुए हैं। निश्चित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने गांव में बनाए गए गोठान सह रुरल इंडस्ट्रीयल पार्क का अवलोकन किया। महिलाओं को इस काम से जोड़ा गया है जो विभिन्न कार्यों का संचालन यहां पर कर रही हैं। कुछ महिलाओं से संवाद किया गया और गोठान की शुरुआत से अब तक प्रगति की जानकारी ली गई। कलेकटर संजीव झा और जिला पंचायत सीईओ ने रीपा की अद्यतन स्थिति के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इस गांव में जनसंवाद भी होना है। रीपा के अवलोकन के बाद मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में किये जाने वाले कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक ननकीराम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a