March 17, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

“यूनियन नेता बी. राजा राव का असली चेहरा बेनकाब: मज़दूरों की आड़ में दादागिरी, अब यौन उत्पीड़न का आरोपी!”केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दीमावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान में नवीन बैच के लिए पंजीयन प्रारंभपीएम आवास पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथिरायपुर मेयर इन काउंसिल की घोषणारायपुर के आईटीबीपी कैंप में सिपाही ने एएसआई को मारी गोली, मौतएडवांस में अटेंडेंट लगाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई खुद की नाकामी छुपाने में जुटा प्रशासनसड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायलरायसीना डायलॉग का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिलपुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

संकल्प महिला मंडल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 25 मई। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के एक दिन पूर्व संकल्प महिला मंडल हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम की ओर विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया।

पर्यावरण व जैव विविधता के संरक्षण तथा संवर्धन के महत्व को प्रतिबिंबित करते हुए कटियार ने कहा कि वृक्ष धरा का भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं। हमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों तथा वृक्षों की देखभाल करनी चाहिए, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण व जलवायु प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने बहुमूल्य सुझाव दिया कि अपने दिवंगत प्रियजनों की स्मृति में हम सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उस पौधे को पनपते व बढ़ते हुए देखने में तथा उसके साथ कुछ समय बिताने से हमें बहुत सुकून मिलेगा। अपने प्रियजनों के साथ का अहसास होगा। इस प्रकार एक स्मृति उद्यान बनाना चाहिए,उसके सभी पौधों की देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस अवसर पर संकल्प महिला मंडल कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष निहारिका शर्मा, उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा सिन्हा, रुकमणी सिंह, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन सहित मंडल की कार्यकारणी के सचिव, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित थे। सचिव विजया शाह व सांस्कृतिक सचिव अपर्णा सेवलकर का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a