February 12, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

नगर सरकार के लिए वोटर्स ने फैसला ईवीएम में किया कैद, 15 फ़रवरी का इंतजारकलेक्टर और SP ने किया अपने मताधिकार का उपयोगप्रत्याशियों के चुनावी खर्च का द्वितीय व्यय लेखा परीक्षण संपन्नलीजेंड 90 लीग: गप्टिल की आंधी में उड़ा बिग बॉयस का खेमा, 49 गेंदों में जड़ दिए 160 रन31 पेटी एमपी मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्तआयुष्मान योजना से बाहर हुए 15 अस्पताल, कई सस्पेंडमतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए दल, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएंएजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए बुलाया‘परीक्षा पे चर्चा’ युवाओं-अभिभावकों को संबल देने वाली पहल : विष्णु देव साय
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

संदिग्ध परिस्थिति में पॉलिटेक्निक कर्मी का मिला शव

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 24 जून। बालकोनगर क्षेत्र के रूमगरा स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव विभागीय कालोनी में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सब इंस्पेक्टर सुखलाल सिदार ने बताया कि पॉलिटेक्निक के आवासीय परिसर जी.10 में नवल सिंह मेहर ;60 वर्षद्ध निवासी भोपाल मध्यप्रदेश कई वर्षों से कार्यरत था। वह यहां पर अकेले ही रहता था। इस बीच पिछले दो दिन से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। ऐसे में संस्था के कर्मियों ने संज्ञान लिया। आवास खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। आशंकावश पुलिस को अवगत कराया गया जिसके बाद यहां का जायजा लिया गया। जिस पर कर्मी को भीतर मृत स्थिति में पाया गया। पुलिस ने इसके बाद अगली कार्रवाई की। सूचना दिए जाने पर भोपाल से मृतक के परिजन यहां पहुंचे। जिनकी उपस्थिति में पंचनामा किया गया। 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम करते हुए अगली कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पता चल सकेगा कि सरकारी कर्मचारी की मौत आखिर किन कारणों से हुई। मृतक नवल सिंह लगभग 4 दशक पहले सरकारी नौकरी में आया था। अगले दो वर्ष बाद उसका रिटायरमेंट होना था। इससे पहले उसकी मौत हो गई। उक्तानुसार प्रावधान के तहत परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जा सकेगा।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a