February 12, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

नगर सरकार के लिए वोटर्स ने फैसला ईवीएम में किया कैद, 15 फ़रवरी का इंतजारकलेक्टर और SP ने किया अपने मताधिकार का उपयोगप्रत्याशियों के चुनावी खर्च का द्वितीय व्यय लेखा परीक्षण संपन्नलीजेंड 90 लीग: गप्टिल की आंधी में उड़ा बिग बॉयस का खेमा, 49 गेंदों में जड़ दिए 160 रन31 पेटी एमपी मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्तआयुष्मान योजना से बाहर हुए 15 अस्पताल, कई सस्पेंडमतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए दल, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएंएजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए बुलाया‘परीक्षा पे चर्चा’ युवाओं-अभिभावकों को संबल देने वाली पहल : विष्णु देव साय
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

सब स्टेशन में फाल्ट, कई इलाकों में समस्या

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 13 जून। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मानिकपुर स्थित 33 केवी विद्युत सबस्टेशन में पिछली रात्रि को फॉल्ट आ गया। इसके कारण आसपास के कुछ हिस्से में आपूर्ति बाधित हो गई। जबकि पंप हाउस कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर के प्रभावित होने से आपूर्ति पर इसका बुरा असर पड़ा। लोगों को दुश्वारियों के बीच रात्रि बितानी पड़ी। आज दोपहर तक व्यवस्था के बहाल होने का दावा किया जा रहा है।

एसईसीएल के विद्युत यांत्रिकी विभाग के स्टाफ ऑफिसर एम कुमारन ने बताया कि रात्रि को सब स्टेशन मानिकपुर मैं तकनीकी समस्याएं परेशानी थी जिसके कारण कोरबा क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों में आपूर्ति बाधित हुई। जिसे सामान्य संधारण के साथ ठीक कर लिया गया। जबकि पंप हाउस कॉलोनी मैं आपूर्ति के प्रभावित होने से जुड़ी हुई समस्या को अगले 2 घंटे तक बेहतर कर लिया जाएगा। इस बारे में मिली सूचनाओं में बताया गया कि एसईसीएल की पंप हाउस कॉलोनी क्षेत्र मैं कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति करने के लिए जो ट्रांसफार्मर लगाया गया है उसकी समस्याएं काफी समय से बनी हुई हैं। एक बार फिर यह खराब हो गया इसलिए इसे बदलने की नौबत आई है। इस हेतु जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। समस्याओं के बीच इलाके के लोगों ने काफी मुश्किलों के साथ गर्मी के मौसम में रात गुजारी। इससे पहले कई अवसर पर यहां प्रदर्शन भी हो चुके हैं।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a