February 7, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

जहर देकर बेजुबानों की हत्या! चंद्रा स्क्वायर मोवा क्षेत्र में दो डॉग्स को जहर देकर मारने की खबर… कड़ी कार्रवाई की उठी मांगबिलाईगढ़ में नामांकन रद्द कराने को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्जढीठ हो गए हैं हाथी: सायरन हो रहा बेअसर, केंदई रेंज में तोड़े घरमुख्यमंत्री से नवनियुक्त DGP ने की मुलाकातवार्ड 26 में बाहरी प्रत्याशी के समर्थन में दुर्गा पूजा समिति का आड़ – चुनावी मर्यादा तार-तारनौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी5 महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पणनक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेसर आईईडी विस्फोट में श्रमिक घायलसीमांकन के बाद नकटा तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर की गई कार्यवाहीमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

सरपंच संघ ने मांगा संपूर्ण वित्तीय प्रभार वाले सचिव, दी आंदोलन की चेतावनी

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 09 मई। पंचायत सचिव अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर विगत 16 मार्च से आंदोलन कर रहे हैं। सचिवों के हड़ताल के कारण ग्राम पंचायतों में कामकाज ठप हो गया है। जिससे आम जनता त्रस्त है। इसे लेकर अब जिला सरपंच संघ ने ग्राम पंचायतों में संपूर्ण वित्तीय प्रभार वाले सचिवों की नियुक्ति की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

सरपंच संघ जिला अध्यक्ष सेवक राम मरावी के नेतृत्व में सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मामले में ज्ञापन सौंपा है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर संघ के सदस्यों का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बिना सूचना के अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया गया है। जिससे पंचायतों का कामकाज प्रभावित हो गया है। पंचायतों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य अवरुद्ध हो गए हैं। निर्माण कार्य पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से जनता त्रस्त है। तत्काल संपूर्ण वित्तीय प्रभार वाले सचिवों की नियुक्ति की जाए। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने जिला कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है। सरपंच संघ के इस अल्टीमेटम ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ सचिव अपनी मांग को लेकर आर पार की लड़ाई के मूड में है। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायतों में काम प्रभावित होने से सरपंचों ने भी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a