March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

साइकिल के खाई में गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 30 मई। जन सेवा केन्द्र चैतमा से पैसा निकालने आये दंपत्ति गोपालपुर मोड़ पर खर्रीनाला पुलिया के पास सायकल के अनियंत्रित होने से काफी गहरी खाई में गिर पड़े। सिर में पत्थर से गंभीर चोट होने के कारण पति की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी भी घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम तिलईकुंडी निवासी फेकुराम धनवार उम्र 56 पिता शिवचरण सिंह धनवार अपनी पत्नी चरण बाई उम्र 55 के साथ कल दोपहर को रूपये निकालने के लिए लोकसेवा केन्द्र चैतमा सायकिल पर बिठा कर अपनी पत्नी के साथ आया था। यहां लोकसेवा केन्द्र में सरवर डाउन होने के कारण रूपए नहीं निकलने पर देर शाम को निराश होकर फेकुराम धनवार अपनी पत्नी को वापस साइकिल में बिठाकर अपने घर ग्राम तिलई कुंडी के लिए रवाना हुआ।

बताया जाता है कि शाम 6 बजे के लगभग गोपालपुर मोड़ पर खर्रीनाला पुलिया के पास सायकल से फेकुराम पहुंचा ही था कि अचानक सायकल अनियंत्रित हो गई और पत्नी समेत सायकल के साथ खाई में गिर पड़ा। इस हादसे में फेकुराम के सिर में पत्थर से गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्त बहने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की सूचना रात्रि 9 बजे के लगभग चरण बाई मृतक की पत्नी द्वारा दिए जाने पर चौकी प्रभारी सुरेश जोगी एवं प्रधान आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद रात्रे ने शून्य पर मर्ग कायम कर घटना स्थल पहुंचकर शव को रात में ही पीएम के लिए पाली सीएचसी के चीरघर भिजवा दिया।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a