February 12, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

नगर सरकार के लिए वोटर्स ने फैसला ईवीएम में किया कैद, 15 फ़रवरी का इंतजारकलेक्टर और SP ने किया अपने मताधिकार का उपयोगप्रत्याशियों के चुनावी खर्च का द्वितीय व्यय लेखा परीक्षण संपन्नलीजेंड 90 लीग: गप्टिल की आंधी में उड़ा बिग बॉयस का खेमा, 49 गेंदों में जड़ दिए 160 रन31 पेटी एमपी मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्तआयुष्मान योजना से बाहर हुए 15 अस्पताल, कई सस्पेंडमतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए दल, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएंएजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए बुलाया‘परीक्षा पे चर्चा’ युवाओं-अभिभावकों को संबल देने वाली पहल : विष्णु देव साय
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

सीबीएसई बोर्ड के परिणाम घोषित.. डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सी.बी.एस.ई. के द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया

कोरबा 12 मई। सी.बी.एस.ई. द्वारा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किये गये। राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा 12वीं के 87.33% बच्चे उत्तीर्ण हुए, जो कि विगत वर्ष 2022 में 91.7% की तुलना में लगभग 5% कम है। जिससे छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकों में निराशा की भावना है। कक्षा 12वीं में 17.5 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 7.5 लाख छात्राएँ एवं 9.5 लाख छात्र सम्मिलित हुए। छात्रों की तुलना में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 6.01% अधिक रहा है। कक्षा 10वीं में 93.12% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में 16 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यह परीक्षा 05 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी।

डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा के छात्र-छात्राओं ने विगत वर्ष की तरह शैक्षणिक उत्कृष्टता की परम्परा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की प्रवीण सूची में अपना दबदबा बनाए रखा है। डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 12वीं के छात्र/छात्राएँ निम्नानुसार हैं मुस्कान अग्रवाल- 95.00%, स्नेहा जायसवाल – 91.8%, सिद्धार्थ तिवारी – 90.6%, आभास शुक्ला – 90.4%, प्रज्जवल साहू – 90.2%, श्रुति राजपुत- 90.0%, आशी अग्रवाल – 84.8%, मान्या अग्रवाल 84.4%, अंश शशीकांत कोलवडकर – 84.00%, मुस्कान चंद्रा – 82.8%, जिया ठाकुर – 82.4%, रेणुका अंधारे- 81.2%, आर्या चंदेल- 80.4%.

इसी तरह 10वीं के छात्र/छात्राएं निम्नानुसार हैं – फरहान अख्तर 94.0%, सत्यम कुमार 92.6%, उत्सव पोद्दार 91.4%, अक्षत पोद्दार 91.2%, आन्या जायसवाल 90.6%, त्रयंबकेश राजपूत – 90.2%.

छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन श्री के. एन. सिंह, सी. ई. ओ. श्री अमरनारायण सिंह, प्राचार्य श्री ए.पी. सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a