June 16, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

Mungeli news:– शराबी आरक्षक का वीडियो वायरल, शराब भट्टी के पास शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ गिरा जमीन पर,एसपी ने किया निलंबितCG – मुख्यमंत्री के हाथों जिले के मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली एक-एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशिबिलासपुर में आसमान से टूटा कहर: बिजली गिरने से मासूम की मौत, पांच अन्य झुलसे – इलाके में पसरा मातमबुजुर्गों के सम्मान में एक नेक पहल: सेवा प्रदाता संघ ने वृद्धाश्रम को दी वॉशिंग मशीन, पेश की सामाजिक संवेदनशीलता की मिसालपुलिस का गुंडों पर ताबड़तोड़ एक्शन,30 वारंट तामील, 159 निगरानी बदमाश चेक, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार , बदमाशों की सन्डे नहीं संडे-संधि टूटी!Bilaspur News युक्तियुक्तकरण संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे शिक्षक नेताओं से नशे में धुत्त शिक्षा विभाग के सहायक संचालक ने किया दुर्व्यवहार,Bilaspur Highcourt News:– रेत माफियाओं पर नहीं लग रहा लगाम, लगातार दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम,हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और खनिज सचिव से मांगा जवाबचाकू लेकर सड़क पर उतरा ‘भय का सौदागर’पुलिसने  घेराबंदी कर दबोचा, बटनदार चाकू लहराता युवकRaigarh news:– मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए तोड़े जा रहे घर, पुलिस से भिड़ी महिलाएं, लगे ओपी चौधरी मुर्दाबाद के नारे, देखे video…सेक्सटॉर्शन गिरोह के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने ट्रेन के सामने कूद की आत्महत्या
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

हसदेव एनिकट में 15 वर्षीय किशोरी का शव तैरता मिला, खुदकुशी या हादसा

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 29 मई। हसदेव एनिकट में आज सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव तैरता हुआ मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर इस पर पड़ी। कुछ देर में यहां भीड़ लग गई। पुलिस को जानकारी देने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मृतका कौन है इसका पता अभी नहीं चला।

प्रगति नगर मार्ग पर हसदेव नदी के नए पुल के नजदीक जल संसाधन विभाग के द्वारा बनाए गए हसदेव एनिकट में किशोरी के शव को देखा गया। उसके शरीर पर जींस, टी-शर्ट और पैर में जूते मौजूद हैं। पेट के बल मृतका को यहां देखा गया। सूत्रों के अनुसार सुबह इस क्षेत्र में टहलने के लिए गए हुए लोगों की नजर शव पर पड़ी। जल्द ही इसे लेकर हल्ला हुआ और फिर कुछ ही देर में लोगों का जमावड़ा लग गया। ये लोग राताखार, पंपहाउस कालोनी, नदियाखार आदि इलाकों से यहां पहुंचे हुए थे। इस दौरान बातें होती रही कि आसपास से एक-दो दिन में कोई किशोरी लापता तो नहीं हुई है। इस आधार पर नतीजों के नजदीक पहुंचने की कवायद की जाती रही। चूंकि शव का चेहरा नीचे की ओर था इसलिए तत्काल मृतका के बारे में कोई राय कायम नहीं की जा सकी। पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया है। कोतवाली और दर्री पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अंतिम रूप से तय नहीं हो सका था कि यह क्षेत्र किस पुलिस थाना के हिस्से में आता है। फिर भी पुलिस ने अपने स्तर पर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश जरूर की। मृतका की फोटो लेने के साथ आसपास साझा किये गए हैं। स्थानीय लोगों के माध्यम से शव को एनिकट से बाहर निकाल लिया गया है। पंचनामा के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अभी यह तय नहीं हो सका है कि किशोरी ने खुदकुशी की है या फिर उसके साथ यहां कोई हादसा हुआ है। पुलिस के द्वारा की जाने वाली जांच.पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a