अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur Crime News:-पीएचक्यू में पदस्थ डीजी रैंक के अफसर का अधिवक्ता बेटा न्यायधानी के कॉफी हाउस में पीटा,पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

Bilaspur Crime News:- बिलासपुर के सरकंडा इलाके में इंडियन कॉफी हाउस के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवार युवक ने डीजी रैंक के अधिकारी के अधिवक्ता बेटे को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कॉफी हाउस में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, डीजी रैंक के अफसर के बेटे से मारपीट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bilaspur बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इंडियन कॉफी हाउस के बाहर स्कॉर्पियो सवार युवक ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ डीजी रैंक के अधिकारी के अधिवक्ता बेटे के साथ मारपीट कर दी। शिकायत के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार भिलाई निवासी अधिवक्ता तेजस्व देव बिलासपुर में रहकर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत करते हैं। उनके पिता पवन देव पुलिस मुख्यालय में डीजी रैंक के अधिकारी हैं।

कॉफी हाउस में क्लाइंट से मिलने पहुंचे थे अधिवक्ता

अधिवक्ता तेजस्व देव ने पुलिस को बताया कि वे अपने मित्र खिलेंद्र टंडन के साथ अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस में एक क्लाइंट से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान जब वे अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी वहां खड़ी स्कॉर्पियो के चालक से पार्किंग को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

  डायरिया पीड़ितों से मिलने घर घर पहुंचे जिला कलेक्टर ,विभागों को दिये कड़े निर्देश

विवाद बढ़ा तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़

देखते ही देखते बहस तेज हो गई। आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरे युवक ने अपना नाम सागर जायसवाल बताया और गुस्से में अधिवक्ता के साथ मारपीट करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।

थाने तक किया पीछा

घटना के बाद अधिवक्ता सरकंडा थाने की ओर जा रहे थे, तभी आरोपी ने अपनी स्कॉर्पियो से उनका पीछा भी किया। जैसे ही अधिवक्ता ने अपनी कार थाने की दिशा में मोड़ी, आरोपी वाहन लेकर मोपका की ओर भाग निकला।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

अधिवक्ता की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी सागर जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button