छत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

बिलासपुर: जंगली सुअर के शिकार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

बिलासपुर: जंगली सुअर के शिकार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

बिलासपुर: जंगली सुअर के शिकार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

बिलासपुर। वन्यजीव संरक्षण के तहत वन विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में जंगली सुअर के शिकार और मांस पकाने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनमंडल अधिकारी बिलासपुर श्री नीरज के निर्देशानुसार तथा उपवनमंडल कोटा के अधिकारी श्री अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में, वन परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना श्री देव सिंह मरावी के नेतृत्व में दिनांक 31 मार्च 2026 को कार्रवाई की गई। वन विभाग को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि अट्टडा गांव में एक नर जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस पकाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना के आधार पर वन विभाग टेंगनमाड़ा की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां से पका हुआ जंगली सुअर का मांस बरामद किया गया। साथ ही मांस काटने और पकाने में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें क्रमशः गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वन अपराध करना स्वीकार किया।

  घायल बाघ का जंगल सफारी में इलाज जारी, बाघ के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद

इस मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16), 9, 39(1), 39(2), 39(3), 50 एवं 51 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 11386/25 दिनांक 01 अप्रैल 2026 दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रूपलाल (29 वर्ष) पिता चन्दरलाल, नितिन (19 वर्ष) पिता कोमल, संदीप (20 वर्ष) पिता गोपाल, गोविंद (54 वर्ष) पिता शिवप्रसाद तथा रामकुमार (51 वर्ष) पिता आनंद, सभी निवासी अट्टडा, शामिल हैं।

सभी आरोपियों को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेजने के आदेश दिए गए।

इस संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग टेंगनमाड़ा के परिक्षेत्र सहायक श्री सूरज मिश्रा, वनरक्षक शिवकुमार पैकरा (बेलगहना), वनरक्षक प्रमोद मिश्रा (केंदा), बीएफओ शक्ति यादव, कान्हा वर्मा, श्रीमती सुकृता कस्तूरिया, पंकज कुमार साहू, सोमप्रकाश जयसिन्धु सहित वन चौकीदार नंदकुमार यादव, गुलशन कैवर्त एवं संतोष यादव का विशेष योगदान रहा।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध शिकार या वन अपराध की जानकारी तत्काल विभाग को दें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button