March 22, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्तबिना दस्तावेजों के रेत का किया जा परिवहन,पुलिस अधीक्षक ने किए 17 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें आदेशकांग्रेस संगठन के 11 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, देखें सूचीरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामदBREAKING NEWS:फंदे से लटकती मिली 10 वर्षीय बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या या साजिश?Updated News: कटघोरा के राइस मिल संचालक पर FIR दर्ज, श्रम विभाग भी कर रहा जांचBREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजाछत्तीसगढ़ में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझAccident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

59 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 28 मई। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद 17 वर्षों तक अपने सफल कार्यकाल में पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश को मजबूत औद्यौगिक ढांचा प्रदान किया, वैज्ञानिक रूप से देश को समृद्ध किया, हारित क्रांति को साकार किया, गुट निरपेक्षता की निति को देशहित में सफलतापूर्वक लागु किया तथा विश्व बंधुत्व एवं शंातिपूर्ण सहअस्तित्व के सिद्धांतो को सुदृढ़ कर भारत को विश्व के नक्शे पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

उक्त कथन महापौर राजकिशोर ने जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के 59वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम मे व्यक्त किया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू ने महात्मागंाधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि भारत रत्न पं.जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय क्षितिज पर एक लम्बे समय तक अपनी आभा फैलाए हुए सभी क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ गया और भारतीय राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतन के इतिहास में अमर स्थान बना लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि एक ऐसे कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक एवं आर्थिक चिन्तक, उच्च कोटि के लेखक, पंचशील सिद्धांत के स्थापक, अर्थशास्त्री मानवतावाद के प्रबल समर्थक सहित बहुमुखी प्रतिभा के धनी पं. नेहरू जी को कोटि.कोटि नमन करता हॅू। उन्होने आगे कहा कि पंडित नेहरू केवल राजनीतिज्ञ नही थे अपितु वे एक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महान पुरूष थे। मानवीय संवेदनाओं से भरपूर व्यक्तित्व के धनी पं.जवाहर लाल नेहरू को पुरे विश्व के लोगों का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान मिला।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि पं. नेहरू ने भारत में लोकतंत्र को सबल बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा सभी को मानवीय प्रतिष्ठा और समानता प्रदान करने के लिए निरंतर अथक प्रयास करते रहे। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि पं. नेहरू बच्चों में और भी अधिक लोकप्रिय थे। पं.नेहरू भी बच्चों के साथ बच्चे बन जाते थे बच्चों में इनकी लोकप्रियता के कारण ही उन्हें चाचा नेहरू कहा जाने लगा और उनके जन्मदिन को आज भी हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एफ डी मानिकपुरी ने बताया कि नेहरू जी उच्चकोटि के लेखक थे जिन्होने डिस्कवरी ऑफ इंडिया एवं ग्लिम्पिसज ऑफ वल्र्ड हिस्ट्री लिखी इन दोनो पुस्तकों में वह सब कुछ है जो नेहरू को एक बड़े विद्वान के रूप में प्रस्तुत कर सकता है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गायत्री नायक ने कहा कि सर्व प्रतिभा सम्पन्न तथा उनकी बहुमुखी प्रतिभा एवं स्वाभाविक उदारता सोने में सुगंध का कार्य करती थी निश्चय ही पं. नेहरू भारत के रत्न थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सर्वप्रथम पं.नेहरू जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित तथा दो मिनट का मौन रख कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई तथा पं. नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों तथा सिद्धांतों को आत्मसार करने संकल्प लिया। इस अवसर पर भुनेश्वर राज, अनूप चन्द्रा, लक्ष्मी मरकाम, संगीता यादव, राकेश देवांगन, सुनील कुमार, बालाराम यादव, बजरंग लाल यादव, सरवन कश्यप, गजानंद सिंह राठौर, दिलेश कुमार, श्रवण कुमार कश्यप, बंशी बरेठ, अमर वस्त्रकार, चेतन दास मानिकपुरी, भुवन यादव, सरिता श्रीवास, सेवती श्रीवास, रीमा पाल, देवेंद्र नेताम सहित कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a