अपराधछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबीजापुर

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में महिला घायल, पुलिस की सर्चिंग में 6 खूंखार नक्सली व एके–47 भी बरामद



बीजापुर/ जशपुर:–  छत्तीसगढ़ पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है। आज अलग-अलग जिलों में नक्सल ऑपरेशन के दौरान पुलिस नक्सली मुठभेड़ होने के अलावा आधा दर्जन खूंखार नक्सलियों की  एक-47 के साथ गिरफ्तारी भी हुई है। मुठभेड़ के दौरान ग्रामीण महिला भी घायल हो गयी है।


बीजापुर जिले में बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बोड़गा के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति है। जिस पर बोड़गा, ताकीलोड़, उसपरी की ओर एसटीएफ व डीआरजी की संयुक्त टीम बोर्ड का ताकिलोड उसपरी की ओर निकली थी। 12 मार्च के दोपहर तीन बजे बोड़गा के जंगलों में पुलिस टीम को देख घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी। आधे घंटे हुई मुठभेड़ में जवानों को जवाबी कार्यवाही में भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठा भाग खड़े हुए।  जिसके बाद घटनास्थल के निरीक्षण में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि गोलीबारी में कुछ नक्सली भी घायल हुए है।


पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक महिला गोली से घायल मिली। नक्सलियों व पुलिस के बीच क्रॉस फायरिंग में बोड़गा निवासी राजे ओयाम उम्र 44 वर्ष गोली लगने से घायल हो गई थी। पुलिस पहले उसे लेकर  भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहूंची  फिर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जगदलपुर डीमरपाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खून की ज़रुरत होने पर समान ब्लड ग्रुप वाले जवान को भी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

दूसरी ओर जशपुर व बलरामपुर पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 6 खूंखार नक्सली गिरफ्तार हुए है। सरगुजा पुलिस को  झारखंड के नक्सलियों के सरगुजा में सुबह होने की जानकारी मिली उसे पर जयपुर पुलिस व बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। आइजी सरगुजा अंकित गर्ग ने जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह व बलरामपुर एसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह को समन्वय बना नक्सलियों की धर पकड़ के निर्देश दिए।

इसके बाद कुनकुरी एसडीओपी  विनोद मंडावी व बलरामपुर के सब इंस्पेक्टर सुभाष कुजूर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया संयुक्त टीम ने जशपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर हुआ कुनकुरी में ताबिश देखकर 6 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपियों के कब्जे से एक नग एके– 47, एक नग मैग्जीन जिंदा राउंड 90 चापड़ 01 नग, नक्सली ड्रेस व अन्य उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रतिबंधित जेजेएमपी  सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तब्ब्सुम अहमद के साथ किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।  टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के गढ़वा और बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। इसके खिलाफ बलरामपुर में 13 प्रकरण एवं झारखंड में 18 प्रकरण दर्ज है।तब्ब्सुम अहमद ने उसे साथी के रूप में  लाकर कुनकुरी में मोहम्मद सद्दाम के  मकान में किराए लेकर रखा था। तब्ब्सुम अहमद भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने नक्सल सदस्य राम लकड़ा 40 वर्ष निवासी गढ़िया थाना भंडरिया झारखण्ड, रंजीत महतो 30 साल निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ झारखण्ड,  हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुंडाचतरा झारखण्ड, गुलाम शहजादा, टुनेश लकड़ा और तब्ब्सुम अहमद को गिरफ्तार किया है। सभी झारखण्ड पुलिस से बचने के लिए छत्तीसगढ़ में मजदूर बन कर  किराए के मकान में रहते थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button