March 17, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

“यूनियन नेता बी. राजा राव का असली चेहरा बेनकाब: मज़दूरों की आड़ में दादागिरी, अब यौन उत्पीड़न का आरोपी!”केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दीमावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान में नवीन बैच के लिए पंजीयन प्रारंभपीएम आवास पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथिरायपुर मेयर इन काउंसिल की घोषणारायपुर के आईटीबीपी कैंप में सिपाही ने एएसआई को मारी गोली, मौतएडवांस में अटेंडेंट लगाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई खुद की नाकामी छुपाने में जुटा प्रशासनसड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायलरायसीना डायलॉग का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कई देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिलपुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज ने की मंडल प्रभारियों की नियुक्ति

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोरबा 31 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह की अनुसंशा से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने जिले के सभी 19 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है।

भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी पाली के युवा नेता दीपक शर्मा को चैतमा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। दीपक शर्मा पूर्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दें चुके हैं और क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं।

इनके अलावा कोरबा मंडल के लिए अनुराग राठौर, कोसाबाड़ी मंडल दिव्यांश अग्निहोत्री, बालको प्रेमचंद पाण्डेय, दर्री रंजू यादव, बांकीमोंगरा अनुप यादव, कटघोरा विवेक मारकण्डेय, हरदीबाजार वैभव शर्मा, भिलाईबाजार पंकज धुर्वा, दीपका नरेन्द्र देवांगन, पाली राधेश्याम सिंह, पोड़ी-उपरोड़ा अनुराग दुहलानी, चोटिया गंगा पटेल, पसान राजा डिक्सेना, करतला नीरज मिश्रा, उरगा प्रवीण उपाध्याय, कुदमुरा दिनेश तिवारी, बरपाली बृजेश यादव तथा गढ़-उपरोड़ा के प्रभारी रजत खूंटे नियुक्त किए गए हैं।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a