छत्तीसगढ़राजनंदगांवराज्य एवं शहरशिक्षा

CG Pre Board Exam:– 10वीं–12वीं कक्षाओं के प्री बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के प्राचार्यों को थमाया गया नोटिस

CG Pre Board Exam:– जिले में शैक्षणिक स्तर सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बेहतर करने के प्रयास में जुटे कलेक्टर जितेंद्र यादव और जिला पंचायत सीईओ सुरभी सिंह ने 10वीं, 12वीं प्री बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें स्कूलवार और विषयवार परीक्षा परिणामों की समीक्षा कर खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को कलेक्टर ने नोटिस थमाया हैं। ऐसे प्राचार्यों के खिलाफ कार्यवाही के भी निर्देश डीईओ को कलेक्टर ने दिए हैं।

Rajnandgaon राजनांदगांव। जिले में प्रीबोर्ड परीक्षा के पश्चात संस्थाओं के प्राचार्यों की बैठक कलेक्टर जितेंद्र यादव, जिपं सीईओ सुरूचि सिंह, शिक्षा विभाग के ओआईसी विश्वास कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने आयोजित की। बैठक में प्री बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा की गई और खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में पीपीटी के माध्यम से डाटा के माध्यम से विकासखंडवार दो पालियों में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व आयोजित की गई। जिसमें मुख्यतः प्रीबोर्ड के परिणामों को लेकर कलेक्टर जितेंद्र यादव और जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने गहन समीक्षा की। संस्थावार शिक्षकों को कमजोर परिणाम और परिणाम को बेहतर करने के प्रयासों और कार्ययोजना पर बात की।

इसी कड़ी में प्रथम पाली में विकासखंड छुरिया और डोंगरगांव के संस्था प्रमुखों से कलेक्टर ने बात की। बात करके जानकारी ली गई कि परिणाम कम होने के पीछे के कारण क्या है अथवा किनकिन मुख्य विषयों में बच्चे लगातार अनुत्तीर्ण की स्थिति में रहे हैं और उन कमजोर विषय के परिणामों को बेहतर करने के लिए संस्थावार किस प्रकार के कार्ययोजना के अनुसार कार्य किया जाएगा।

शहर के स्कूलों का खराब रिजल्ट:–

खराब परिणाम को लेकर राजनांदगांव विकासखंड के स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें सोमनी, स्टेट हाईस्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी स्कूल, बल्देवप्रसाद हायर सेकंडरी स्कूल, बोरी, कन्हारपुरी, डिलापहरी आदि स्कूलों के संस्था प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

जिलेभर की समीक्षा:–

कलेक्टर ने संस्थावार समीक्षा की। जिसमें छुरिया एवं डोंगरगांव के दसवीं कक्षा के परिणाम के खराब रहने पर चांदो हायर सेकंडरी स्कूल बखस्टोला, रामतराई एवं हालेकोसा के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया। खराब परिणाम के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित की जा रही है। डोंगरगांव जिसमें प्रमुख रूप से रुदगांव बालक डोंगरगांव, बाकल के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विकासखंड के भी कमजोर परिणाम वाले शालाओं को

  अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जप्त

बनाए गए 22 जोन:–

जिला शिक्षा अधिकारी ने भी आज की बैठक में सभी संस्था प्रमुखों को विशेष आग्रह किया कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व यह अंतिम बैठक है। अब इसके बाद बैठक परिणाम के बाद ही होगी। आज को बैठक में जिले में 22 जोन बनाकर कमजोर बच्चे अथवा प्रीबोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले बच्चों को जोन में बुलाकर उत्तीर्ण करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ तैयारी करने के कार्य 31 जनवरी से प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी।

इसी प्रकार आज कलेक्टर ने 10वीं और 12वीं के परिणामों की समीक्षा उपरांत इन संस्थानों पर कार्रवाई करने के लिए डीईओ को निर्देशित किया। साथ ही प्रस्ताव राज्य शासन को ही भेजे जाने निर्देश दिए गए। परिणाम की समीक्षा जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह द्वारा भी किया गया। जिसमें उन्होंने कमजोर परिणाम को बेहतर करने के लिए क्या ठोस कार्ययोजना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. उस पर बात की एवं आवश्यकता अनुसार कमजोर शालाओं में विशेषज्ञ शिक्षक की सेवाएं लेने हेतु निर्देश दिए गए।

12वीं कक्षा के परिणामों की भी समीक्षा:-

कलेक्टर जितेंद्र यादव और जिला पंचायत सीईओ सुरभी सिंह के द्वारा 12वीं कक्षा के प्री बोर्ड परीक्षा के परिणामों की भी समीक्षा की गई। रिजल्ट खराब आने के संतोषजनक कारण नहीं मिलने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इनमें डोंगरगांव विकासखंड के मोहड बालक डोंगरगांव आदि स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डोंगरगढ़ विकासखंड के कमजोर परिणाम वाले शालाओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डोंगरगढ़ विकासखंड से गर्ल्स डोंगरगढ़, बिल्हरी, ढारा, पारागांवखुर्द मड़ियान आदि स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button