छत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

CG News: प्रकोष्ठों की सूचियों का इंतजार, जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के कार्यकर्ताओं में बढ़ती बेचैनी

raipur: – छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है। आए दिन विभिन्न प्रकोष्ठों की नियुक्ति सूची जारी हो रही है, लेकिन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और सहकारिता प्रकोष्ठ की सूची में हो रही देरी अब कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और मायूसी का विषय बन गई है। विशेषकर जांजगीर-चांपा जिले के जमीनी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदेश में भाजपा सरकार को दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण पदों पर अब तक नियुक्तियाँ नहीं हो पाई हैं। खासकर एल्डरमैन पदों और विभिन्न आयोगों में सदस्यों की नियुक्ति लंबित रहने से पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में असंतोष धीरे-धीरे सामने आने लगा है। जांजगीर-चांपा जिले के कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव के दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करने के बावजूद उन्हें अब तक अपेक्षित जिम्मेदारी नहीं मिली।

जांजगीर-चांपा जिले के कार्यकर्ताओं का मानना है कि सांस्कृतिक और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ समाज और संगठन को जोड़ने का मजबूत माध्यम होते हैं। इन प्रकोष्ठों में नियुक्ति नहीं होने से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों की गति प्रभावित हो रही है। कई सक्रिय कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन में जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

  गृह मंत्री शाह के दौरे से पहले बड़ी कार्रवाई: 9 नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया आत्मसमर्पण

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही इन पदों पर नियुक्तियाँ नहीं की गईं, तो जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हो सकता है। वे उम्मीद जता रहे हैं कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही निर्णय लेकर जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेगा।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि संगठन विस्तार एक सतत प्रक्रिया है और योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित समय पर अवसर अवश्य मिलेगा। फिलहाल जांजगीर-चांपा सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं की निगाहें आने वाली नियुक्ति सूचियों पर टिकी हुई हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button