अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Raipur News:–सूदखोरी से चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर दोबारा गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने फिर भेजा जेल

CG Raipur News:–राजधानी रायपुर में सूदखोरी और विभिन्न आपराधिक मामलों में चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को वर्ष 2019 के एक प्रकरण में कोर्ट द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। पेशी में अनुपस्थित रहने पर उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। रोहित और उसके भाई वीरेंद्र तोमर पर मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

Raipur News:–रायपुर। राजधानी रायपुर में सूदखोरी और आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहे हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। वर्ष 2019 में दर्ज एक प्रकरण में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजधानी के कुख्यात तोमर बंधुरोहित तोमर और वीरेंद्र तोमरके खिलाफ शहर के अलगअलग थानों में मारपीट, जबरन वसूली, दुष्कर्म और हत्या जैसे करीब दो दर्जन अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2013 के हत्या प्रकरण में दोनों भाइयों की रिव्यू पिटीशन हाईकोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है।

सूदखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रायपुर पुलिस ने रोहित और वीरेंद्र के खिलाफ आठ अलगअलग मामले दर्ज किए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने बाद में वीरेंद्र तोमर को पकड़ लिया, जबकि रोहित लंबे समय तक गिरफ्त से बाहर रहा। उसकी गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। इसी दौरान रोहित तोमर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

  कोरबा में सराफा व्यवसायी की हत्या का खुलासा, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड

अब सात साल पुराने एक अन्य मामले में उसे फिर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली थाने में वर्ष 2019 में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 327, 384 और 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोप था कि उसने मारपीट कर डरातेधमकाते हुए वसूली की थी। पेशी में अनुपस्थित रहने पर अदालत ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था।

समंस और वारंटों की तामीली की समीक्षा डीसीपी उमेश गुप्ता द्वारा की गई, जिसमें लंबित वारंटों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसीपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने स्थायी वारंट के आधार पर रोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया। वारंट की तामीली के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर दोबारा जेल दाखिल कराया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button