Bilaspur news:–बिलासपुर में नव निर्वाचित महिला महापौर ने ली भारत में सांप्रदायिकता बरकरार रखने की शपथ,जमकर हंगामा,हंगामे के बाद कलेक्टर ने दोबारा दिलवाई शपथ,देखें video

Bilaspur news:– बिलासपुर में महापौर के शपथ ग्रहण के दौरान महापौर पूजा विधानी ने गलत शपथ पढ़ा। इसके बाद कलेक्टर ने उन्हें टोक कर दुबारा शपथ ग्रहण करवाया। इस दौरान भी कठिन शब्दों का उच्चारण पूजा विधान करते हुए लड़खड़ा गई। 70 पार्षदों का भी 7 शिफ्ट में शपथ ग्रहण हुआ।
Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर में नवनिर्वाचित भाजपा की महापौर पूजा उर्फ पद्मजा विधानी अपने शपथ ग्रहण समारोह में शपथ नहीं पढ़ पाई। अपने शपथ ग्रहण के दौरान शपथ पत्र को गलत ढंग से पढ़ा। उन्होंने संप्रभुता शब्द को सांप्रदायिकता और अक्षुण्ण को सक्षुण्ण जैसे शब्द कहे।
इसके बाद वहां बैठे लोगों ने हंगामा कर दिया।

जिसके बाद निगम आयुक्त और कलेक्टर ने मोर्चा संभाला और महापौर को दूसरी बार शपथ ग्रहण करवाया गया। हालांकि दूसरे बार में भी महापौर की जबान कठिन शब्दों में लड़खड़ाती रही। वहां मौजूद लोगों में इस बात की जमकर चर्चा रही है भाजपा के कार्यकर्ता भी इस बात पर हंसी उड़ाते रहे।
आज बिलासपुर नगर निगम के निर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह था। सबसे पहले महापौर पूजा विधानी उर्फ एल पद्मजा विधानी का शपथ ग्रहण हुआ। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण शपथ ग्रहण करवा रहे थे। कलेक्टर के द्वारा बताएं अनुसार महापौर को शपथ लेनी थी। पर महापौर पूजा विधानी कलेक्टर के बोले अनुसार कई शब्दों का उच्चारण नहीं कर पाई। उन्होंने संप्रभुता को सांप्रदायिकता कह दिया। इस पर कलेक्टर अवनीश शरण में तुरंत उन्हें टोक दिया। इसके बाद में निगम आयुक्त अमित कुमार ने उन्हें समझाईश दी और कहा कि कलेक्टर साहब के अनुसार शब्दों को ध्यान से सुनकर उच्चारण करना है। इसके बाद कलेक्टर ने दोबारा पढ़ पढ़ कर महापौर को फिर से शपथ ग्रहण करवाया। हालांकि दूसरी बार में भी महापौर कई कठिन शब्दों का उच्चारण करते हुए लड़खड़ा गई। उन्होंने अक्षुण्ण को सक्षुण्ण कहा। महापौर के गलत शपथ लेने से सामने बैठे लोग दोबारा शपथ के लिए चिल्लाने लगे। फिर कलेक्टर ने स्थिति संभालते हुए बोल बोल कर उच्चारण के साथ शपथ ग्रहण करवाया।
महापौर पूजा विधान के चुनावी शपथ पत्र के अनुसार वह पढ़ी लिखी है। बावजूद उनके हिंदी में शपथ लेने में गलतियों पर जमकर चर्चा रही। सामने बैठे लोगों ने इस पर थोड़ी देर हंगामा तो किया ही जिसके चलते दोबारा शपथ पढ़वाननी पड़ी। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी इसकी जमकर चर्चा रही। हालांकि शपथ में गड़बड़ी होने पर मंच पर मंचासीन नेता चुप नजर आए।
दो शिफ्ट में पार्षदों में भी दिखाई दी हड़बड़ी:–
बिलासपुर नगर निगम में 70 पार्षद है। इन्हें दस– दस करके सात बार में शपथ दिलाया जाना था। पहले और दूसरे शिफ्ट के पार्षदों को जब शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कलेक्टर के शपथ के लिए बोलने से पहले ही शपथ पढ़ना शुरू कर दिया था। जिस पर कलेक्टर अवनी शरण ने उन्हें टोकते हुए कहां की पहले मैं शपथ के शब्दों का उच्चारण करूंगा उसके बाद आप लोग उसे ध्यान से सुनकर फिर शपथ लेंगे। कलेक्टर के कहने के बाद हड़बड़ी में शपथ पढ़ना शुरू कर चुके पार्षद रुके और फिर कलेक्टर के कहने के बाद उसी अनुसार शब्दों का उच्चारण कर शपथ लेने लगे। पहले और दूसरी शिफ्ट में ही यह हड़बड़ी दिखाई दी। बाकी के पांच शिफ्टों में फिर पार्षद आराम से कलेक्टर के बोलने के अनुसार शपथ लेने लगे।
बिलासपुर नगर निगम की पूजा विधानी दूसरी महिला महापौर है। इससे पहले 2009 में वाणी राव कांग्रेस में रहते हुए महापौर बनी थी। तब वह कांग्रेस में थी और राज्य में सरकार भाजपा की थी। अब वाणी राव भाजपा में शामिल हो गई है। बिलासपुर नगर निगम में अब तक 11 मेयर बने हैं। इसमें से सात बार कांग्रेस तो चार बार भाजपा के महापौर रहे हैं। पूजा विधानी भाजपा की पांचवी मेयर है। वे शहर की बारहवीं महापौर हैं।
बता दे कि निगम के 70 वार्ड में भाजपा के 49 वार्ड में पार्षदों ने जीत हासिल की है। वही 18 में कांग्रेस और तीन में निर्दलीय पार्षद है।
Live Cricket Info