INDIAखेल खिलाड़ीछत्तीसगढ़दुर्गनियुक्तिब्रेकिंगहाथी समस्या

अमित जोश को मदद करने वाला उसका एक और साथी गिरफ्तार

भिलाई । हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद भी पुलिस द्वारा उसके सहयोगियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। कुछ दिन पहले अमित जोश की मदद करने वाले संतोष राव को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब पुलिस ने उसके एक और साथी अभिषेक कुमार पिता देवेश कुमार (31) को एआरवी रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई भिलाई नगर पुलिस द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि अमित जोश की मदद करने वाला अभिषेक भविष्य वक्ता है ओर यू ट्यूब पर उसके वीडियो भी हैं। अमित जोश के दोस्त रूपेश ने उससे अमित जोश की मदद करने कहा था। मुख्य आरोपी अमित जोश का हुआ एनकाउंटर इस मामले में मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। सप्ताह भर पहले 8 नवंबर को की शाम करीबन 5:00 बजे अमित जोश को भिलाई में देखा गया। जयंती स्टेडियम के पीछे झाड़ी के पास दिखने पर पुलिस के द्वारा पौछा करने पर

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उसने पुलिस वालो पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित जोश की मौत हो गई। पुलिस को थी हयोगियों की तलाश इस मामले में पुलिस को अमित जोश के सहयोगी डी संतोष राव अन्य की तलाश थी। अमित जोश के एनकाउंटर के बाद संतोष राव भी पुलिस से बचने छिप रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने अमित जोश की मदद करना स्वीकार किया। पुलिस ने संतोष राव की निशानदेही पर अमित जोश द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल किए गए एक्टिवा को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद किया है।

  विष्णुदेव साय आज कैबिनेट बैठक में लेंगे बड़े फैसले!

 

 

डी संतोष राव की गिरफ्तारी के लगभग एक सप्ताह बाद अमित जोश के एक और सहयोगी अभिषेक कुमार को रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने आरोपी अमित जोश को गिरफ्तारी से बचाने एवं छिपाने में करीब एक हफ्ते तक सह देकर मदद किया। आगे भी आरोपी अमित जोश को मदद करने वालो की सूची तैयार कर कार्यवाही कि जायेगी। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक परस ठाकुर थाना मोहन नगर, एएसआई सुरेन्द्र राजपुत, प्रधान आरक्षक चंद्र प्रकाश थाना भिलाई नगर एवं एसीसीयु से आरक्ष्क सनत भारती, अवश्नी यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button