देश - विदेशराज्य एवं शहर

कोटा-बेलगहना मार्ग पर दर्दनाक हादसा गिट्टी से भरी गाड़ी की चपेट में आने से 62 वर्षीय महिला की मौत

बिलासपुर। बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम रतखंडी निवासी जमुना बाई शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान कोटा की ओर से गिट्टी लेकर बेलगहना की तरफ जा रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया घटना की जानकारी मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल वाहन कोटा की ओर से गिट्टी लेकर बेलगहना की तरफ जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस घटना के बाद ग्राम रतखंडी में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button