भरारी निवासी राकेश कुमार तिवारी को मिली पीएच.डी विद्यावारिधि की उपाधि

बिलासपुर नगर के नजदीक ग्राम भरारी निवासी राकेश कुमार तिवारी को पी .एच.डी. उपाधि मिली। वे वर्तमान में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद में संस्कृत व्याख्याता पद पर कार्यरत है। राकेश कुमार तिवारी का शोध शीर्षक “श्रीमद्भागवतमहापुराणसन्दर्भे भगवत: श्रीकृष्णस्य लीलाख्यानानां समीक्षात्मकमध्ययनम्” रहा। मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार तिवारी ने श्री महामाया वैदिक संस्कृत विद्यालय रतनपुर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करके संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से शास्त्री एवं आचार्य के उपाधि प्राप्त की साथ ही श्रीमद् भागवत महापुराण के अनेक कथा को विभिन्न राज्यों में अपने मधुर कंठ से श्रवण कराते रहते हैं। राकेश कुमार तिवारी का शोध निर्देशक डॉक्टर रामकिशोर मिश्र प्राध्यापक शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर बाह्य परीक्षक के रूप में प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण नवा नालंदा महाविद्यालय बिहार संस्कृत विभाग के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में यह उपाधि प्राप्त की गई है। साथ ही साथ ही संस्कृत भाषा के विकास के लिए संस्कृत भारतीय के बालोद जिला के जनपद मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। पंडित राकेश कुमार तिवारी व उनके बड़े भाई श्रीराजेश कुमार तिवारी एवं छोटे भाई श्रीरमेश कुमार तिवारी तीनों भाई संस्कृत भाषा एवं श्रीमद् भागवत महापुराण के सरस कथा वाचक के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त किए हैं। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के लिए तीनों भाई चर्चित है। शासकीय पेसे के साथ लोगों को आध्यात्मिकता की ओर जोड़ने का काम भी तीनों भाई ने किया है। साथ ही राकेश कुमार तिवारी को विद्यालय प्राचार्य, शिक्षक गण एवं आत्मीय जनों के द्वारा ढेर सारी बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है।
Live Cricket Info

