Bilaspur Crime News :-आदतन बदमाश पति की पत्नी गिरफ्तार कोटा पुलिस ने महिला के घर से गांजा और लाखों रुपये जब्त किए नशे के कारोबार में शामिल पति-पत्नी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

Bilaspur Crime News :- कोटा क्षेत्र में लंबे समय से नशे के कारोबार की शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला काजल वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम गांजा और करीब चार से पांच लाख रुपये नकद बरामद हुए। महिला के पति नानू वर्मा लंबे समय से आदतन बदमाश और गांजा सप्लायर के रूप में सक्रिय था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
Bilaspur Crime News :- बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के गनियारी में लंबे समय से नशे के कारोबार की शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि काजल वर्मा अपने घर में गांजा रखकर नशेड़ियों को बेच रही थी। महिला का पति नानू वर्मा क्षेत्र में लंबे समय से गांजा बिक्री के धंधे में लिप्त था और स्थानीय युवकों तथा नशे के आदी लोगों को सप्लाई करता था।
एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने निगरानी के बाद आरोपी के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त करीब चार से पांच लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

