Bilaspur Golikand:– राजनैतिक वर्चस्व स्थापित करने और जमीन विवाद में कांग्रेस नेता ने ही चलवाई थी गोली, सात आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार,जानिए कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

Bilaspur Golikand:– बिलासपुर के मस्तूरी में हुए गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि युवक कांग्रेस नेता ने ही जनपद उपाध्यक्ष और उनके परिजनों व साथियों पर अपने भाई और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचते हुए गोलियां चलवाई थीं। घटना के पीछे राजनैतिक वर्चस्व कायम करने की कोशिश और जमीन कारोबार से जुड़ा विवाद मुख्य कारण बताया गया है।
Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी गोलीकांड में एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मस्तूरी शूटआउट में सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई के कारण षड्यंत्र रचकर गोलीकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने हथियारों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
कल मस्तूरी में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और साथियों के ऊपर हमला हुआ था। हमले में दो लोग घायल हो गए थे। हमले के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल सक्रियता दिखाई और चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी थी। एडिशनल एसपी अर्चना और अनुज कुमार के नेतृत्व में कुल 6 पुलिस टीमें गठित की गई थी। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल अज्ञात हमलावरों की शिनाख्ति के बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

गिरफ्तार आरोपियों में मस्तूरी क्षेत्र का कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत है। वह युवक कांग्रेस की नेतागिरी करता है। उसी ने जमीन व्यवसाय और राजनैतिक वर्चस्व स्थापित करने के विवाद में घटनाक्रम की पटकथा लिखी थी। बता दे कि मैग्नेटो मॉल के सामने दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हुई थी। युवक कांग्रेस चुनाव के दौरान विश्वजीत और नितेश सिंह की कांग्रेस भवन बिलासपुर में पहले 2 साल पहले नोंक झोंक हुई फिर दोनों पक्षों में मैग्नेटो मॉल के सामने मारपीट हुआ। इस मामले में विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह के ऊपर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज करवाया था। नितेश सिंह और उसके साथ ही इस मामले में जेल भी गए थे। वही मस्तूरी थाने में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने अपराध दर्ज करवाया था।
मामले में नितेश और उसके साथियों को जमानत मिलने के बाद से विश्वजीत उनसे खुन्नस रख रहा था। विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह एवं उसके परिजनों तथा साथियों को मारने के लिए अपने भाई और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर षड्यंत्र किया। उसे मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ बैठता है। इसलिए पहले उसकी रेकी की गई।
25 अक्टूबर को भी देने वाले थे घटना को अंजाम:–
आरोपी पहले 25 अक्टूबर को भी घटना को अंजाम देने वाले थे पर किसी कारण से उनका प्लान फाइल हो गया इसके बाद उन्होंने 28 अक्टूबर को घटना को अंजाम दिया। शाम 6:00 बजे दो मोटरसाइकिल में आकर नितेश सिंह के ऑफिस के सामने गोलियां चलाई गई। विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत अनंत को एक लाख रुपए नगद दिया है,जिसे विश्वजीत ने अन्य आरोपियों में वितरित किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना मस्तूरी में अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।
नाम आरोपी –
- विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)
- मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)
- 02 विधि से संर्घषरत किशोर।
बरामद सामग्री:-
- देशी पिस्टल 02 नग,
- देशी कट्टा 01 नग,
- मैगजीन 05 नग।
- जिंदा कारतुस 04 नग।
- फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)
- फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।
- मोबाईल फोन 05 नग।
ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मस्तूरी में नहर रोड किनारे बिलासपुर-मस्तूरी मुख्य मार्ग पर तिवारी होटल के सामने जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह का प्राइवेट ऑफिस है। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे नितेश सिंह, टूकेश सिंह, तमेश सिंह, फेंकू सिंह, बबला सिंह, संतोष राठौर, कल्लू राठौर और प्रमोद शर्मा ऑफिस के बाहर बैठे थे।
उसी वक्त चार नकाबपोश दो बाइकों में सवार होकर मस्तूरी थाने की दिशा से आए। पहले बताया गया था कि तीन हमलावर एक बाइक में आए, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट हुआ कि दो बाइकों में चार हमलावर थे। उन्होंने सड़क के दूसरे किनारे बाइक खड़ी की और लगातार फायरिंग शुरू कर दी।
करीब 12 से 15 राउंड फायरिंग हुई। शुरुआत में स्थानीय लोगों को लगा कि पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन राजू सिंह के पैर में गोली लगने पर सभी लोग कार के पीछे और ऑफिस के अंदर छिप गए। सामने खड़ी कार की वजह से शूटरों का निशाना चूक गया, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
वहीं, वहां मौजूद लोगों ने कुर्सियां फेंककर हमलावरों पर जवाबी हमला किया। इस बीच नितेश सिंह अपने ऑफिस के अंदर जाकर दराज से अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और पलटवार किया। जवाबी फायरिंग होते ही हमलावर बाइक चालू कर बिलासपुर की दिशा में भाग निकले।
फायरिंग में राजू सिंह की जांघ और चंद्रकांत सिंह के हाथ में गोली लगी। घायलों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। दोनों का इलाज जारी है।
पुलिस की तत्परता और जांच
घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखे और अन्य साक्ष्य जब्त किए तथा पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी।
सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की गई और पुलिस ने क्रमवार कार्रवाई करते हुए सभी मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।
एसएसपी ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा भी लिया।
लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग में बची जान
हमले के वक्त नितेश सिंह की लाइसेंसी पिस्टल उनके ऑफिस की दराज में रखी थी। फायरिंग शुरू होते ही उन्होंने खुद को बचाने के लिए पिस्टल निकाली और हमलावरों की दिशा में गोली चलाई।
जवाबी फायरिंग देखकर आरोपी घबरा गए और भाग निकले। पुलिस का कहना है कि अगर पलटवार नहीं होता, तो हमलावर बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।
Live Cricket Info




